{"_id":"5f495f808ebc3eaac749f4cf","slug":"gorakhpur-kaaraagaar-88-corona-positive-gorakhpur-city-news-gkp3634508107","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के मंडलीय कारागार में भी कोरोना ने दी दस्तक, डिप्टी जेलर, दो बंदी रक्षक व 88 बंदी मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के मंडलीय कारागार में भी कोरोना ने दी दस्तक, डिप्टी जेलर, दो बंदी रक्षक व 88 बंदी मिले संक्रमित
Sat, 29 Aug 2020 09:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच।(file)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के अस्थायी जेल के बाद अब मंडलीय कारागार में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को जांच में कारागार के डिप्टी जेलर, दो बंदी रक्षक व 88 बंदी पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। डिप्टी जेलर व बंदी रक्षक के पॉजिटिव आने के बाद जेलर, जेल अधीक्षक समेत अन्य जेलकर्मी भी एहतियातन आइसोलेट हो गए हैं। उनकी भी जांच कराई जाएगी।
जानकारी के अनुसार जेल में कई बंदियों को पिछले दस-पंद्रह दिन से खांसी, सर्दी की शिकायत थी। बंदी लगातार जेल प्रशासन से कोविड जांच की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को बाहर से आये दो डॉक्टरों ने जेलकर्मियों व बंदियो समेत 260 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया। शाम तक एक डिप्टी जेलर, दो बंदी रक्षक व 88 बंदी पॉजिटिव मिले।
वर्तमान समय में गोरखपुर मंडलीय कारागार में छह विदेशी बंदी, 86 अल्प वयस्क बंदी, 93 महिला व 1454 पुरुष समेत कुल करीब 1700 बंदी हैं। वहीं 84 के करीब बाल सुधार गृह के बाल अपचारी हैं। इनके अलावा 110 के करीब अस्थायी जेल में बंदी हैं। पॉजिटिव आने वाले बंदियों को मिलेनियम बैरक में अन्य बंदियों से अलग रखा गया है। जबकि जेल कर्मी अपने घर पर आइसोलेट हैं। सूत्रों के अनुसार पॉजिटिव आने वाले बंदियों में कुछ बड़े अपराधी भी हैं।
विज्ञापन
260 लोगो का एंटीजन टेस्ट कराया गया था। एक डिप्टी जेलर, दो बंदी रक्षक समेत 91 पॉजिटव आये हैं। सभी को आइसोलेट कर दवा समेत अन्य सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
- डॉ. रामधनी, प्रभारी डीआईजी/ वरिष्ठ जेल अधीक्षक