फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur job crime

नौकरी की लालच में गवाए 7.70 लाख

Mon, 10 Aug 2020 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur job crime
नौकरी की लालच में गवांए 7.70 लाख
विज्ञापन

गोरखपुर। बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख 70 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों किराएदार थे और परिवार वालों से मित्रता होने के बाद आरोपित ने विश्वास में लेकर धोखा दिया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर रामगढ़ताल पुलिस रविवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सर्वोदय नगर, रामगढ़ताल निवासी नागेंद्र पांडेय के मकान में जयनारायण सिंह किराएदार हैं। वहीं पर गोला के सड़सड़ा बुजुर्ग निवासी पुरुषोत्तम मिश्रा और उनके भाई युगुल किशोर मिश्रा भी किराएदार हैं। पुरुषोत्तम का जयनारायण के परिवार से परिचय हो गया। जयनारायण बेरोजगार थे और नौकरी की तलाश में थे। सितंबर 2016 में पुरुषोत्तम ने कहा कि उनकी पहुंच सेना और सीआरपीएफ के बड़े अफसरों से है।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने झांसा देकर नौकरी दिलाने के नाम पर मुझसे सात लाख 70 हजार की मांग की तो छोटे भाई की पत्नी सरोज ने अपने बड़े पुत्र अविनाश के संयुक्त बैंक खाते से 27 अक्तूबर 2016 को 40 हजार रुपये और दो नवंबर 2016 को दो लाख दिए। जयनारायण सिंह ने अपने खाते से 21 दिसंबर 2016 को एक लाख 30 हजार रुपये पुरुषोत्तम के खाते में भेजा। बाकी के चार लाख रुपये सरोज ने पुरुषोत्तम मिश्रा को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये पाने के बाद उसने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप बिलासपुर सेंटर छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल पद का फर्जी परीक्षा कराकर फर्जी प्रमाणपत्र 24 अक्तूबर 2016 को दिया। दूसरे दिन फर्जी बुलावा पत्र भी आया। फिर बिलासपुर में स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ। चचेरा भाई फर्जी प्रमाणपत्र जमा करने गया तो एक मार्च 2017 को पुरुषोत्तम ने फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। जयनारायण जब प्रमाण पत्र लेकर उप महानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, बिलासपुर पहुंचे तो वहां के अफसर ने से फर्जी बताया।

इसके बाद फर्जीवाड़ा की जानकारी होने पर पुरुषोत्तम से रुपये की मांग शुरू की तो वह आजकल करने लगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की धारा में पुरुषोत्तम व उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज भाई युगुल किशोर मिश्रा को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed