फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man dead body found in gorakhpur jail

यूपी: जेल में पेड़ से लटकता मिला दहेज हत्या में बंद युवक का शव, दो साल पहले किया था प्रेम विवाह

Wed, 04 Nov 2020 09:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पादरी बाजार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पादरी बाजार (गोरखपुर)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
young man dead body found in gorakhpur jail
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरकपुर जिले में बड़ी खबर आ रही है। शाहपुर के बिछिया स्थित मंडलीय कारागार में मंगलवार की रात करीब सात बजे दहेज हत्या के आरोपी बंदी इब्राहिम (22) का शव पीपल के पेड़ से लटका मिला। वह शाम छह बजे होने वाली बंदियों की गणना के समय से लापता था। जेल प्रशासन उसकी तलाश कर रहा था। तलाशी के दौरान गेट नंबर तीन के बाहर 30 फीट ऊंचे पीपल के पेड़ की डाल से लटका मिला।
विज्ञापन


सूचना पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी, जेलर प्रेम सागर शुक्ला, एडीएम एफआर, सिटी मजिस्ट्रेट शाहपुर, गुलरिहा तथा चिलुआताल पुलिस के साथ जेल पहुंचे। रात करीब दस बजे सीढ़ी व रस्सी के सहारे चढ़ कर पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोला इलाके के उदईपुर निवासी इब्राहिम की पत्नी की मार्च 2020 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पत्नी के मायके वालों ने इब्राहिम, उसके पिता अमीन व माता के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। इब्राहिम बैरक नंबर एक में तथा पिता बैरक नंबर पांच में बंद था। वहीं मां राबिया महिला बैरक में बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे जब बंदियों की गणना हो रही थी तब इब्राहिम लापता था। जेलकर्मी उसकी तलाश कर रहे थे। इस दौरान जेलकर्मियों ने टार्च की रोशनी में पीपल के पेड़ की 30 फीट ऊंची डाल पर उसे लुंगी के फंदे से लटका पाया। जेल सूत्रों के अनुसार वह शाम को ही छुपकर पेड़ पर चढ़ कर बैठ गया था और अंधेरा होने पर फंदा लगाकर लटक कर जान दे दी। मौत के बाद महिला बैरक से उसकी मां और पिता को भी बुलाया गया। दोनों दहाड़े मार कर रोने लगे। हालांकि जेल व प्रशासनिक अधिकारी फिलहाल कुछ नहीं बोल रहे कि उसने खुदकुशी क्यों की।

इब्राहिम ने किया था प्रेम विवाह, आरोप के बाद से था अवसाद में

जेल सूत्रों के अनुसार दो वर्ष पहले इब्राहिम ने हरपुर बुदहट के लटकाना निवासी रजिया खातून (20) से प्रेम विवाह किया था। चार मार्च 2020 को पत्नी रजिया खातून का शव फंदे से लटका मिला था। इब्राहिम का कहना था कि उसने खुदकुशी की थी। लेकिन रजिया के पिता तबारक अली ने तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया।

इसके बाद गोला पुलिस ने पांच मार्च 2020 को इब्राहिम, उसके भाई इजहारुल, पिता अमीन व मां राबिया के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने सभी को बीते आठ मार्च को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। जेल सूत्रों के अनुसार तभी से वह अवसाद में व गुमसुम रहता था। शाम को पेड़ पर चढ़ते हुए कुछ बंदियों ने देखा था। उसके कंधे पर लुंगी भी थी। लेकिन तत्काल यह बात बंदियों ने जेलकर्मियों से नहीं बताई। गणना में एक बंदी कम मिला तो तलाश शुरू हुई, तब पता चला कि इब्राहिम लापता है।

देवरिया जेल में खुदकुशी कर चुके है दो बंदी
गोरखपुर जेल में बंदी की इस तरह मौत की यह पहली घटना है। इससे पहले देवरिया जेल में इस तरह की घटना हो चुकी है। जनवरी 2017 में भटनी निवासी दुष्कर्म के आरोपी बंदी बुद्धू ने देवरिया जेल के शौचालय में फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। वहीं बबलू नामक बंदी ने भी जेल में फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। गोरखपुर जेल में पिछले साल एक बंदी लापता हुआ था। वह पेड़ के रास्ते चढ़कर बैरक के छत पर छिपा था। बाद में देर रात करीब 12 बजे उसे पकड़ लिया गया था।

होगी मजिस्ट्रेटियल जांच

जेल सूत्रों के अनुसार बंदी की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। जेल प्रशासन इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखेगा।

सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह ने बताया कि जेल में पेड़ से लटका बंदी का शव मिला है। पोस्टमार्टम भेजकर जांच की जा रही है।
 
वरिष्ठ जेल अधीक्षक/ प्रभारी डीआईजी जेल डॉ रामधनी ने बताया कि बंदी की शाम की गणना के समय से तलाश की जा रही थी। उसका शव पेड़ से लटका मिला। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed