फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: Husband was murdered by lover and his friend accused wife arrested with friend

गोरखपुर: प्रेमी और उसके दोस्त से कराई थी पति की हत्या, आरोपी पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ गिरफ्तार

Wed, 16 Mar 2022 09:26 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 16 Mar 2022 09:26 PM IST
सार

राजेंद्र की गीता से शादी करीब नौ साल पहले हुई थी। दोनों के एक लड़की और एक लड़का है। वहीं, शादी के दो साल बाद ही गीता का प्रेम संबंध सोनू गुप्ता से हो गया था। राजेंद्र खेती के साथ वाहन चलाने का काम भी करता था, तभी वह ऑटो चालक सोनू से मिला था।

विज्ञापन
Gorakhpur: Husband was murdered by lover and his friend accused wife arrested with friend
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

सहजनवां के भैसला गांव में सात मार्च को राजेंद्र सिंह (40) की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी सोनू गुप्ता और उसके दोस्त कमलेश से कराई थी। पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि युवक की घर में ही गला दबाकर हत्या की गई थी, फिर शव खेत के पास फेंका गया था। पुलिस ने आरोपित पत्नी के पास से गायब 60 हजार में से 50 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। वहीं, आरोपित कमलेश फरार है। पुलिस टीमें उसकी तलाशी में लगी हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पर्दाफाश करने वाली पुलिस की टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिया है। आरोपित सोनू गुप्ता सहजनवां के बरईपार का निवासी है।

विज्ञापन

एसपी नॉर्थ मनोज अवस्थी ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि आठ मार्च को भैसला निवासी राजेंद्र सिंह का शव खेत के किनारे मिला था। पत्नी गीता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। उस दौरान यह भी बताया गया था कि राजेंद्र ने घर बनवाने के लिए 60 हजार रुपये निकाले थे, जो गायब हैं। जांच के दौरान पुलिस को पत्नी पर संदेह हुआ और उससे मिलने वालों पर नजर रखी गई।

सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पत्नी गीता के प्रेमी सोनू को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ में सोनू ने हत्या की बात कबूल ली और बताया कि गीता से उसका प्रेम संबंध है। गीता के कहने पर ही दोस्त कमलेश के साथ मिलकर हत्या की थी। घर में हत्या करने के बाद शव को रात में लाकर फेंका गया था, ताकि किसी की नजर न पड़े। एसपी ने बताया कि पत्नी सहित दो आरोपितों को जेल भेजा गया है। फरार कमलेश को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने नकद के अलावा हत्या में इस्तेमाल बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

नौ साल पहले हुई थी शादी, सात साल से था प्रेम संबंध

राजेंद्र की गीता से शादी करीब नौ साल पहले हुई थी। दोनों के एक लड़की और एक लड़का है। वहीं, शादी के दो साल बाद ही गीता का प्रेम संबंध सोनू गुप्ता से हो गया था। राजेंद्र खेती के साथ वाहन चलाने का काम भी करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात ऑटो चालक सोनू से हो गई थी। घर आने-जाने के दौरान गीता और सोनू का प्रेम संबंध हो गया। इसकी भनक राजेंद्र को करीब एक साल पहले लगी थी। वह लगातार पत्नी को समझाने की कोशिश करता रहा। अनैतिक प्रेम में बाधक बनने पर ही गीता ने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और फिर सोनू ने घटना को दोस्त की मदद से अंजाम दे दिया।

वादी ही निकली कातिल, पुलिस पर उठाए थे सवाल

शव मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही थी। इसी बीच राजेंद्र की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने तक का आरोप लगा दिया था। जबकि, पुलिस को अभी तहरीर भी नहीं दी थी। इसके बाद पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हो गई और फिर पुलिस ने गीता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच में गीता ही हत्या की मुख्य आरोपित निकली। 

पहले भी हुए रिश्तों के कत्ल

30 मार्च 2018 : चिलुआताल इलाके में व्यापारी विनोद शर्मा की हत्या में उसकी पत्नी शिक्षक आशा और प्रेमी ऑटो चालक संदीप को जेल भेजा गया था।
20 जनवरी 2016 : देर रात शाहपुर में डॉ. ओमप्रकाश यादव और चार वर्ष के मासूम बेटे शिवा की हत्या हुई। डॉक्टा की पत्नी अर्चना व उसके प्रेमी शिकोहाबाद निवासी अजय यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
23 अप्रैल 2017 : रात में कैंट थाना क्षेत्र के बिशुनपुरवा गिरधरगंज में सुषमा सिंह पर शादी से पहले के प्रेमी गौरी बाजरा निवासी डब्लू उर्फ कामेश्वर और उसके मित्र अनिल मौर्य तथा सुनील तेली के साथ मिलकर घर में ही पति की हत्या कराने में केस दर्ज हुआ।  
05 मार्च 2018 : सहजनवां में दो भाइयों के जले शव मिले थे। जांच के बाद यह बात सामने आई कि दोनों शव सिद्धार्थनगर के चिल्हिया निवासी विजय सिंह और दिनेश सिंह के थे। विजय की पत्नी पर ही प्रेमी शिवनाथ के साथ मिलकर पति और देवर की हत्या कराने में केस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed