{"_id":"5f7068545cf7176ba67ff312","slug":"gorakhpur-hotel-dhaba-petrol-pump-or-atm-everyone-will-have-to-install-cctv-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के हर होटल व ढाबे पर सीसीटीवी कैमरा होगा अनिवार्य, जानिए क्यों जारी किया गया ये आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के हर होटल व ढाबे पर सीसीटीवी कैमरा होगा अनिवार्य, जानिए क्यों जारी किया गया ये आदेश
Sun, 27 Sep 2020 03:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 27 Sep 2020 03:54 PM IST
सार
- पुलिस जाकर करेगी जांच, कैमरे का एंगल भी चेक किया जाएगा
- एसएसपी ने दिया आदेश, तीन दिन में मांगी है रिपोर्ट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 20 सितंबर को होटल में विवाद के बाद अगले ही दिन कूड़ाघाट से मोहद्दीपुर तक चार किलोमीटर तक फिल्मी अंदाज में फायरिंग की घटना जिस तरह से हुई उससे एक बात तो साफ हो गई कि पुलिस से घटना को छिपाया गया। होटल की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
इसे देखते हुए एसएसपी ने सभी सीओ को आदेश दिया है कि वे अपने अपने सर्किल में मौजूद होटल, रेस्त्रां, ढाबा, पेट्रोल पंप, एटीएम की चेकिंग कराएं कि वहां पर कैमरा है या नहीं। अगर है तो किस दिशा में उसका उपयोग घटना होने की दशा में पुलिस कर सकती है। तीन दिन में पुलिस इसकी जांच कर एसएसपी को रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एसएसपी का मानना है कि होटल, हुक्काबार आदि जगहों पर शराब पार्टी चलती है लेकिन वहां पर कैमरा न होने की वजह से जब कभी पुलिस के पास सूचना आती भी है तो साक्ष्य नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
ऐसे में एसएसपी ने कहा है कि वारदात रोकने की जितनी जिम्मेदारी पुलिस की है, उतनी ही होटल या फिर दूसरे व्यवसाय से जुड़े लोगों की भी है। ऐसे में यदि उनके यहां कोई संदिग्ध गतिविधि हो तो पुलिस को इसकी समय से जानकारी दें ताकि बड़ी घटना होने से रोका जा सके। मगर इस घटना के बाद एक बात साफ हो गई है कि ऐसा नहीं हो रहा है।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा है कि पुलिस को निर्देशित किया गया है कि वह जाकर सीसी टीवी कैमरों की चेकिंग करें और अगर लगा है तो किस दिशा में है यह भी जांच करें।
पॉशा रेस्त्रां से नहीं मिला फुटेज
इस घटना की सबसे बड़ी शुरुआत पॉशा रेस्त्रां से हुई हैं। वहां पर सीसी टीवी कैमरा होने के बावजूद पुलिस को फुटेज नहीं मिल सकी है। पुलिस की जांच में सामने आया है घटना में रेस्त्रां का मैनेजर ही शामिल था, इस वजह से फुटेज को डिलीट कर दिया गया है। पुलिस इसके बाद से ही सख्ती कर रही है और इस प्रकरण में जांच पूरी होने के बाद रेस्त्रां संचालक पर कार्रवाई भी हो सकती है।