फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur girl Lakshita won prizes in various dance reality shows in Mumbai

Gorakhpur News: मुंबई के फलक पर चमक रहीं गोरखपुर की लक्षिता, 14 साल में अपने नृत्य से लूट रही वाहवाही

Mon, 28 Nov 2022 02:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Nov 2022 02:12 PM IST
सार

लक्षिता ने बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट और महेश भट्ट की आने वाली फिल्म 1920 में भी बाल कलाकार के सभी स्टंट को सफलता पूर्वक किया है। वह आगे चलकर नृत्य और अभिनय के क्षेत्र में अपना नाम बनाना चाहती हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur girl Lakshita won prizes in various dance reality shows in Mumbai
लक्षिता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर की सरजमीं का एक नन्हा सितारा मुंबई में अपनी चमक बिखेर रहा है। महज, 14 साल की उम्र में लक्षिता ने विभिन्न डांस प्रतियोगिता में अपने नृत्य का जलवा बिखेर कर वाहवाही लूटी है।
विज्ञापन


मूलरूप से सैनिक विहार सेक्टर बी में दादा सतीश चंद दुबे के साथ रहने वाली लक्षिता के पिता मनीष कुमार दुबे, बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर हैं। जबकि, उनकी मां अनुपमा दुबे गृहिणी हैं। चार साल पहले ही लक्षिता अपने माता-पिता के साथ मुंबई शिफ्ट हुई हैं।
विज्ञापन


बचपन से ही नृत्य के प्रति उनके लगाव को देखते हुए ही मां ने उन्हें नृत्य का प्रशिक्षण दिलाया। धीरे-धीरे लक्षिता ने कंटेंपरेरी, बैले, जैज, हिप हॉप सरीखे नृत्य में महारत हासिल की। वह मुंबई में वी कंपनी की ओर से आयोजित डांस प्रतियोगिता की चार बार विजेता रही हैं। साथ ही हुनरबाज के प्रोमो शूट में भी काम किया है। ख्यातिलब्ध संगीतकार विशाल ददलानी के साथ काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश भट्ट की आनेवाली फिल्म में भी किया काम
लक्षिता ने बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट और महेश भट्ट की आने वाली फिल्म 1920 में भी बाल कलाकार के सभी स्टंट को सफलता पूर्वक किया है। वह आगे चलकर नृत्य और अभिनय के क्षेत्र में अपना नाम बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed