फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur GDA preparing to increase scope of range extension

गोरखपुर: दायरा बढ़ाने की तैयारी में जुटा GDA, यहां सीमा विस्तार की तलाशी जा रही संभावनाएं

Sat, 08 Oct 2022 11:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Oct 2022 11:26 AM IST
सार

22 सितंबर को गोरखपुर दौरे पर आए सीएम योगी ने जीडीए को अपनी सीमा बढ़ाने का निर्देश दिया था। शहर से सटे क्षेत्रों में अनियोजित विकास को रोकने के लिए उन्होंने इसे जरूरी बताते हुए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने को कहा था। अब जीडीए ने इस दिशा में मंथन शुरू कर दिया है।

 

विज्ञापन
Gorakhpur GDA preparing to increase scope of range extension
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अपना दायरा बढ़ाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। प्राधिकरण दक्षिण में बांसगांव तक, पश्चिम में खजनी तक, उत्तर में कैंपियरगंज तक और पूरब में चौरीचौरा तहसील तक सीमा विस्तार की संभावनाएं तलाश रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए महायोजना में आ रही आपत्तियों का भी अध्ययन किया जाएगा। मंथन के बाद संबंधित तहसीलों से राजस्व अभिलेख मंगाए जाएंगे फिर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


22 सितंबर को गोरखपुर दौरे पर आए सीएम योगी ने जीडीए को अपनी सीमा बढ़ाने का निर्देश दिया था। शहर से सटे क्षेत्रों में अनियोजित विकास को रोकने के लिए उन्होंने इसे जरूरी बताते हुए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने को कहा था। अब जीडीए ने इस दिशा में मंथन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पटरियों पर दौड़ेंगी ट्रेनें, ऊपर चलेगा फूड प्लाजा, एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा गोरखपुर जंक्शन


बता दें, पिछले साल ही जीडीए ने अपनी सीमा का विस्तार किया था जिसके बाद अब प्राधिकरण का दायरा 642 वर्ग किलोमीटर का हो चुका है। इसमें 319 राजस्व गांव शामिल हैं।

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सीमा विस्तार को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। महायोजना में आ रही आपत्तियों का भी अध्ययन किया जा रहा है। तेजी से बढ़ रही आबादी के मुताबिक शहर का दायरा बढ़ रहा है। ऐसे में सुनियोजित विकास के लिए समय से सीमा विस्तार जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed