गोरखपुर: माफिया राकेश यादव और उसके चार गुर्गों पर लगा गैंगस्टर, ब्योरा जुटा रही पुलिस
गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोपी तीन बदमाशों पर गीडा पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। पुलिस ने पंजाब के होसियारपुर निवासी अमरिक, विक्रमजीत सिंह, महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार निवासी प्रदीप श्रीवास्तव को गिरोहबंद किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेल में बंद माफिया राकेश यादव और उसके चार साथियों पर पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। डीएम से संस्तुति के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। गिरोह में जंगल छत्रधारी निवासी दिनेश यादव, आकाश उर्फ मंटू कन्नौजिया, बेची यादव और धनेश यादव शामिल हैं। आरोप है कि यह सभी गिरोह बनाकर रुपये के लिए हत्या, लूट और अपहरण जैसे अपराध को करते हैं। वर्तमान में दो आरोपी बाहर हैं। पुलिस ने उनकी तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, माफिया राकेश यादव और उसके साथियों पर जमीन कब्जा कर रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया था। जिले के टॉप टेन सूची में माफिया राकेश का नाम भी शामिल है। गिरोह का सरगना राकेश यादव है। थानेदार ने दी तहरीर में लिखा है कि माफिया राकेश यादव गिरोह के चार अन्य गुर्गों के साथ आर्थिक, भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ के लिए हत्या, लूट, अपहरण जैसे जघन्य अपराध करता है।
इसे भी पढ़ें: रेलवे में भ्रष्टाचार: रेलवे में अब चर्चा-ए-आम, बिना कमीशन यहां नहीं होता कोई काम
माफिया राकेश पर दर्ज हैं 56, अन्य पर भी केस
माफिया राकेश यादव पर कई थानों में गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। उस पर कुल 56 केस हैं। सबसे पहला केस 1991 में दर्ज हुआ था। इसके अलावा मारपीट कर लूट, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट, हत्या व हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में केस दर्ज हैं। हालांकि कई मामलों में माफिया कोर्ट से बरी हो चुका है। वहीं, साथी दिनेश यादव पर मारपीट, हत्या की कोशिश, धमकी, रंगदारी जैसे सात केस हैं। आकाश उर्फ मंटू कन्नौजिया पर नौ, बेचू यादव पर पांच और धनेश यादव पर गंभीर धाराओं में सात केस दर्ज हैं।
इसे भी पढ़ें: रेलवे अफसर रिश्वतखोरी कांड: कागजों में दौड़ती रही कबाड़ की कार, अभी खुलेंगे घोटाले हजार
मादक पदार्थों की तस्करी करने बदमाशों पर गैंगस्टर
गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोपी तीन बदमाशों पर गीडा पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। पुलिस ने पंजाब के होसियारपुर निवासी अमरिक, विक्रमजीत सिंह, महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार निवासी प्रदीप श्रीवास्तव को गिरोहबंद किया। पुलिस का कहना है कि यह सभी गिरोह बनाकर तस्करी करते हैं।
इसे भी पढ़ें: रंजीत हत्याकांड: संगे भाई पर शक, लिए हाथ-पैर के निशान; चार साल पहले गोली लगने से हुई थी मौत