{"_id":"606efa168ebc3ed7f8192190","slug":"gorakhpur-gagaha-triple-murder-case-police-announced-one-lakh-reward-on-each-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: इन शूटरों का पता बताने वाले को मिलेगा एक-एक लाख रुपये का इनाम, जानिए क्यों हो रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: इन शूटरों का पता बताने वाले को मिलेगा एक-एक लाख रुपये का इनाम, जानिए क्यों हो रही तलाश
Thu, 08 Apr 2021 06:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Apr 2021 06:11 PM IST
सार
- गगहा में तीन हत्या कर फरार चल रहे शूटरों को दबोच ने के लिए एडीजी ने जारी किया आदेश
- एडीजी जोन अखिल कुमार ने कहा कि उसे पकड़वाने वाला का नाम रखा जाएगा गोपनीय
विज्ञापन
गोरखपुर एडीजी अखिल कुमार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गगहा के हटवा निवासी व जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे पूर्व बसपा नेता रितेश मौर्या फिर इलेक्ट्रानिक दुकानदार शंभू मौर्या तथा उनके कर्मचारी संजय पांडेय की हाल ही में हत्या हो गई थी। इस मामले में फरार चल रहे शूटरों सन्नी सिंह व युवराज सिंह को बंदी बनाने और उनकी गोपनीय सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखेगी। इसकी घोषणा बृहस्पतिवार को एडीजी जोन अखिल कुमार ने की है।
जानकारी के मुताबिक, गगहा इलाके में 10 मार्च को हटवा निवासी रितेश मौर्य की गोली मारकर हत्या हो गई थी। इसके बीस दिन बाद फिर 30 मार्च को शंभू मौर्य तथा उनके कर्मचारी संजय पांडेय की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
एसएसपी दिनेश कुमार पी ने घटना का पर्दाफाश करते हुए 3 अप्रैल को हत्या के आरोप में छह बदमाशों प्रिंस चंद, वेदप्रकाश, अमित सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ हैप्पी, राजू चौधरी, विशाल सिंह उर्फ कल्लू और आकाश यादव को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।
विज्ञापन
पुलिस का दावा था कि तीनों हत्याएं एक दूसरे से जुड़ी थी। पांच लाख की रंगदारी न देने पर शंभू तथा 2013 में हुए तिहरे हत्याकांड के मुकदमें में सुलह न करने पर मुकदमें की वादी की तरफ से पैरवी करने पर रितेश की हत्या की गई थी। वहीं शंभू की हत्या के दौरान कर्मचारी संजय की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि वह हत्यारों को पहचान लिया था।
पुलिस का कहना था कि गगहा के डुमरी निवासी सन्नी उर्फ मृगेंद्र सिंह तथा हटवा निवासी युवराज उर्फ राज सिंह ने गोली मारी थी। घटना के बाद से ही दोनों फरार हैं। एसएसपी ने दोनों पर 25-25 हजार का इनाम रखा था, जिसे डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने 50-50 हजार कर दिया। वहीं बृहस्पतिवार को एडीजी ने इनाम को एक लाख रुपये कर दिया।
इस नंबर पर दे सकते है सूचना
शूटरों बारे में आवश्यक सूचना एसएसपी के सीयूजी नंबर 9454400273, एसपी साउथ के सीयूजी नंबर 9454491955, सीओ बांसगांव के 9454401414 तथा एसओ गगहा के मोबाइन नंबर 9454403509 पर दे सकते हैं।