{"_id":"63ccb3501bb1912e9f41a447","slug":"gorakhpur-four-star-hotel-will-open-in-gorakhpur-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखपुर, महराजगंज व कुशीनगर में खुलेगा फोर स्टार होटल, कारोबारी ने प्रदेश सरकार से किया करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखपुर, महराजगंज व कुशीनगर में खुलेगा फोर स्टार होटल, कारोबारी ने प्रदेश सरकार से किया करार
Sun, 22 Jan 2023 09:24 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:24 AM IST
सार
प्रदेश सरकार होटल और रिजार्ट के लिए कारोबारी को कुशीनगर में 10 और गोरखपुर व महराजगंज में 4-4 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगी। फोर से थ्री स्टार वाले इन होटल-रिजार्ट में विदेशी सैलानियों की जरूरतों को देखते हुए स्वीमिंग पुल, अत्याधुनिक कमरे, इको फ्रैंडली गार्डेन, हाईटेक टॉयलेट आदि की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के होटल कारोबारी ध्रुव श्रीवास्तव चार साल के अंदर गोरखपुर, महराजगंज और कुशीनगर में होटल-रिजार्ट खोलने के लिए 70 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इसके लिए ध्रुव श्रीवास्तव ने प्रदेश सरकार के साथ करार किया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार होटल और रिजार्ट के लिए कारोबारी को कुशीनगर में 10 और गोरखपुर व महराजगंज में 4-4 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगी। फोर से थ्री स्टार वाले इन होटल-रिजार्ट में विदेशी सैलानियों की जरूरतों को देखते हुए स्वीमिंग पुल, अत्याधुनिक कमरे, इको फ्रैंडली गार्डेन, हाईटेक टॉयलेट आदि की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
ध्रुव श्रीवास्तव का कहना है कि प्रदेश सरकार के साथ एमओयू हो गया है। चार साल के अंदर होटल और रिजॉर्ट वजूद में आ जाएंगे। कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से कुशीनगर, गोरखपुर से लेकर महराजगंज तक सैलानियों की आमद बढ़ गई है। तीन होटलों से 300 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन