फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Flood affected people built boat at their own expense

हौसला: प्रशासन ने नहीं दी मदद, अपने खर्च से बनवा रहे नाव

Thu, 09 Sep 2021 04:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Sep 2021 04:17 PM IST
सार

मंझरिया गांव के कैलाश 25 हजार खर्च कर ग्रामीणों के लिए बनवा रहे नाव

विज्ञापन
Gorakhpur Flood affected people built boat at their own expense
मंझरिया के कैलाश की नाव तैयार करते कारीगर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के बाढ़ग्रस्त मंझरिया में प्रशासन ने नाव नहीं दी तो गांव वालों की सुविधा के लिए कैलाश अपने खर्च पर नाव बनवा रहे हैं। नाव बनवाने के लिए उन्हें 25 हजार रुपये से अधिक खर्च करना पड़ रहा है। मलौली बांध के उत्तर स्थित मंझरिया गांव राप्ती नदी की बाढ़ से घिर गया है। गांव में करीब तीन सौ परिवार हैं।
विज्ञापन


कैलाश बताते हैं कि गांव में चार लोगों के पास नाव है, इसलिए प्रशासन ने नाव नहीं दी। मुख्य मार्ग से करीब सौ मीटर दूर स्थित इस गांव से बाहर निकलने के लिए सिर्फ नाव ही माध्यम है। तीन सौ परिवारों के सदस्यों को लाने ले जाने के लिए चार नावें कम पड़ रही थीं। अपने इस्तेमाल और गांव वालों की सुविधा के लिए, उन्होंने नाव बनवाने का फैसला किया। चार दिन में नाव तैयार हो जाएगी तो गांव वालों को सुविधा होगी। गांव के पढ़ने वाले बच्चों के लिए नाव खासतौर पर उपलब्ध रहेगी, ताकि उन्हें यूनिवर्सिटी, कॉलेज जाने में दिक्कत न हो। नाव बना रहे कारीगर किशन ने बताया कि नाव की लागत 25 हजार रुपये आएगी। नाव में एक बार में अधिकतम दस लोग बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed