{"_id":"69597700f874d5d26e06825a","slug":"gorakhpur-festival-dm-inspects-preparations-at-champa-devi-park-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1186114-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर महोत्सव : डीएम ने चंपा देवी पार्क में तैयारियों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर महोत्सव : डीएम ने चंपा देवी पार्क में तैयारियों का किया निरीक्षण
Sun, 04 Jan 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर व अन्य अधिकारियों के साथ पर्यटन, संस्कृति और इको टूरिज्म के विकास के दृष्टिगत जनवरी माह में 11 से 17 जनवरी तक चंपा देवी पार्क में आयोजित होने वाले गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान डीएम ने महोत्सव स्थल पर की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। इसमें पंडाल निर्माण, मंच व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सजावट, प्रदर्शनी स्टॉल, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों के विक्रय स्थल, फूड कोर्ट सहित अन्य आयोजन स्थलों का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और मानकों के अनुरूप पूर्ण की जाएं।
डीएम ने पार्किंग व्यवस्था, यातायात, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन के लिए प्रवेश एवं निकास द्वारों की स्पष्ट व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने और महोत्सव को सफल, सुरक्षित एवं स्मरणीय बनाने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, जीडीए वीसी आनंद वर्द्धन, एसपी नगर अभिनव त्यागी, अपर जिलाधिकारी (नगर) अंजनी कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।