{"_id":"63be82365a625f1ad816a363","slug":"gorakhpur-faizabad-block-graduate-election-six-claimants-including-sp-karuna-kant-filed-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन: सपा के करूणा कांत समेत छह दावेदारों ने दाखिल किए पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन: सपा के करूणा कांत समेत छह दावेदारों ने दाखिल किए पर्चे
Wed, 11 Jan 2023 03:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 11 Jan 2023 03:07 PM IST
सार
12 जनवरी नामांकन की आखिरी तिथि है। 13 को नामांकन पत्रों की जांच, 16 को नाम वापसी और 30 जनवरी को मतदान होगा। दो फरवरी को मतगणना होगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद आरओ/कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने सभी उम्मीदवारों का नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चल रहे नामांकन के क्रम में मंगलवार को समाजवादी पार्टी प्रत्याशी करूणा कांत समेत छह दावेदारों ने नामांकन किया। इनमें निर्दलीय के तौर पर शशिकला, रजनीश पटेल, दिलीप गौतम, शिव मोहन सिंह और अवंतिका का नाम शामिल है।
विज्ञापन
अवंतिका मिश्रा ने दो सेट में नामांकन पत्र भरा जबकि सपा प्रत्याशी समेत बाकी अन्य ने एक-एक सेट में पर्चा दाखिल किया है। वहीं निर्दल के ही तौर पर अविनाश प्रताप ने मंगलवार को भी एक सेट में पर्चा दाखिल किया। उन्होंने सोमवार को भी नामांकन किया था। इस तरह अब तक कुल 11 दावेदार पर्चा दाखिल कर चुके हैं जबकि कुल 31 लोग नामांकन पत्र ले गए हैं।
विज्ञापन
12 जनवरी नामांकन की आखिरी तिथि है। 13 को नामांकन पत्रों की जांच, 16 को नाम वापसी और 30 जनवरी को मतदान होगा। दो फरवरी को मतगणना होगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद आरओ/कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने सभी उम्मीदवारों का नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान एआरओ/अपर आयुक्त अजय कांत सैनी, जगनारायण मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन