फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Election Result 2022 Gorakhpur Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

Gorakhpur Election Result 2022: पहले पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस मतों की होगी गिनती, 11 बजे तक आएगा रुझान

Thu, 10 Mar 2022 08:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Mar 2022 08:00 AM IST
सार

गोरखपुर में मतगणना कार्मिकों ने कमान संभाल ली है। आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। 20 लाख वोटों की गिनती होगी। सुबह 11 बजे तक रूझान आने लगेगा। नतीजे भी शाम तीन बजे तक आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Gorakhpur Election Result 2022 Gorakhpur Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
Gorakhpur Election Result 2022 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों से किस्मत आजमा रहे 109 उम्मीदवारों में से किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा और किनके हाथ मायूसी लगेगी, इसका फैसला चंद घंटों में हो जाएगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।

विज्ञापन


इसके लिए अधिकारियों, मतगणना कार्मिकों और प्रेक्षकों ने कमान सम्हाल ली है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट और इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट्स (ईटीपीबीएस) मतों की गिनती होगी। आधे घंटे बाद से इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती भी शुरू हो जाएगी। सुबह 11 बजे तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे। जबकि, दोपहर बाद तीन बजे तक परिणाम आ जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कुल 20 लाख 20 हजार 227 वोटों की गिनती होनी है। विधानसभावार 14-14 टेबल लगाए गए हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए हर विधानसभा में चार-चार टेबल लगाए गए हैं। वहीं इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट्स की गिनती के लिए एक-एक टेबल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मतगणना के लिए 750 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना पांच भवनों में होगी। डेलीगेसी के पास बैडमिंटन हाल में एक, कला संकाय में दो, वाणिज्य संकाय में एक, दीक्षा भवन के पास कन्वेंशन हाल में एक एवं दीक्षा भवन में चार विधानसभा क्षेत्रों की गिनती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed