फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur election 2022 Divyang old age and corona patients will be able to vote sitting at home

UP Election 2022: दिव्यांग, बुजुर्ग और कोरोना मरीज घर बैठे ही कर सकेंगे मतदान, जानिए कैसे

Sun, 09 Jan 2022 03:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 09 Jan 2022 03:36 PM IST
सार

UP Election 2022: गोरखपुर जिले में करीब 17 हजार दिव्यांग और 61 हजार वोटर 80 साल से अधिक उम्र वाले हैं। ऐसे में 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर से मतदान करने की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
Gorakhpur election 2022 Divyang old age and corona patients will be able to vote sitting at home
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

दिव्यांग मतदाताओं के साथ ही 80 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्ग मतदाता भी इस विधानसभा चुनाव में घर बैठे अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दे सकेंगे। यही नहीं यदि कोई वोटर, कोरोना से पीड़ित हो जाता है तो उसे भी पोस्टल बैलेट से वोट डालने की सुविधा होती है।

विज्ञापन


मतगणना के दिन ईवीएम के मतों के साथ पोस्टल बैलेट के मतों की भी गिनती की जाएगी। निर्वाचन आयोग की इस नई पहल से इस बार के चुनाव में मतदान का ग्राफ बढ़ने की उम्मीद है। दरअसल 80 साल से अधिक आयु वाले मतदाता खुद चलकर बूथों पर जाने और लाइन में लगकर मतदान करने में असमर्थ होते हैं। ऐसे में 90 फीसद से अधिक बुजुर्ग, वोट देने के लिए नहीं जा पाते हैं।  निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन को 80 साल से अधिक आयु वाले मतदाताओं का आंकड़ा तैयार कर लिया है। जिले में ऐसे 61802 वोटर हैं जबकि 17197 वोटर दिव्यांग हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे वोट कर सकेंगे दिव्यांगजन, बुजुर्ग

बीएलओ द्वारा अपने क्षेत्र के दिव्यांगजन, बुजुर्ग मतदाताओं को प्रारूप- 12 डी उपलब्ध कराया जाएगा। पोस्टल बैलेट के लिए इच्छुक मतदाताओं से इसे भरवाकर प्राप्त भी किया जाएगा। इसके बाद विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग पार्टी का गठन करते हुए इन मतदाताओं से उनके घर जाकर मतदान कराया जाएगा। इसके लिए पोलिंग पार्टी के साथ एक माइक्रो आब्जर्वर भी उपस्थित रहेगा।   

विधानसभा क्षेत्र   दिव्यांगजन     80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता
कैंपियरगंज     911     7396
पिपराइच     1980     5311
शहर     2122     5311
ग्रामीण     1095     5746
सहजनवां    1773     8064
खजनी     3118     7775
चौरीचौरा     1606     6306
बांसगांव     2360     8045
चिल्लूपार     2232     6440
कुल     17197     61802

 

विधानसभा क्षेत्र   मतदान केंद्र मतदेय स्थल(बूथ
कैंपियरगंज     230     461
पिपराइच     227     450
शहर     89     471
ग्रामीण     154     460
सहजनवां    293     453
खजनी     291     458
चौरीचौरा     214     397
बांसगांव     267     485
चिल्लूपार     312     511
कुल     2077    4126

22500 कर्मचारी संभालेंगे चुनाव की कमान, बहाने पर नहीं कटेगी ड्यूटी

जिले में मतदान के लिए  22500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। हालांकि वास्तविक जरूरत 18500 कर्मचारियों की है। इसमें 10 फीसदी अतिरिक्त कर्मचारी भी शामिल हैं। कर्मचारियों के ड्यूटी का निर्धारण कंप्यूटर से होता है, ऐसे में करीब 30 फीसदी अधिक कर्मचारी तैनात किए जाते हैं। जल्द ही सभी का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा।

कोई भी कर्मचारी झूठा बहाना बनाकर चुनावी ड्यूटी से अलग नहीं हो पाएगा। प्रशासन की तरफ से स्वास्थ्य और प्रशासन की एक कमेटी बनाई जाएगी जो प्रार्थनापत्रों की जांच के साथ ही संबंधित कर्मचारी के स्वास्थ्य की भी जांच करेगी। जो कर्मचारी वास्तव में अनफिट मिलेंगे, उनकी ड्यूटी काट दी जाएगी। इसी तरह किसी के बेटा, बेटी की शादी या घर के किसी बीमार व्यक्ति के इलाज के लिए शहर से बाहर जाने जैसी जरूरत पड़ने पर परीक्षण के बाद राहत दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed