फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur DM warned in monthly review meeting of development works

गोरखपुर: विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने दी चेतावनी, कहा- सीएम भी जता चुके हैं नाराजगी

Wed, 06 Oct 2021 06:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Oct 2021 06:57 PM IST
सार

डीएम बुधवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने तहसील व ब्लाक स्तरीय कार्यालयों का निरीक्षण करें तथा निरीक्षण पंजिका में भ्रमण के दौरान मिलीं खामियां, निराकरण, समय आदि का विस्तृत उल्लेख करें।

विज्ञापन
Gorakhpur DM warned in monthly review meeting of development works
डीएम विजय किरन आनंद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डीएम विजय किरन आनंद ने बुधवार को अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के सभी लंबित मामले निस्तारित नहीं हुए तो संबंधित की जवाबदेही तय करते हुए उस पर कार्रवाई की जाएगी। आईजीआरएस मामलों के निस्तारण में देरी पर हाल ही में समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नाराजगी जता चुके हैं। डीएम ने कहा कि इन मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और तय समय के भीतर निस्तारण कराया जाए।

विज्ञापन


डीएम बुधवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने तहसील व ब्लाक स्तरीय कार्यालयों का निरीक्षण करें तथा निरीक्षण पंजिका में भ्रमण के दौरान मिलीं खामियां, निराकरण, समय आदि का विस्तृत उल्लेख करें।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में नहरों के कुल 77 टेल हैं। सभी टेल तक पानी पहुंचाया गया है। 15 अक्तूबर से नहरें बंद होंगी। अक्तूबर से दिसंबर तक शील्ट सफाई का कार्य होगा। जिले में नहरों की कुल लम्बाई 515 किमी है, जिसमें 237 किमी राजबाहा तथा 278 किमी माइनर की लम्बाई है। इस पर डीएम ने कहा कि टेल तक पानी पहुंचने का प्रमाण पत्र ग्राम प्रधानों/सेक्रेटरी से प्राप्त किया जाए। नहरों की सूची तथा उसके किनारे बसे गांवों की सूची उपलब्ध कराई जाए, ताकि कार्यों का सत्यापन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने श्रमिकों के अधिकाधिक पंजीकरण तथा बाल श्रम उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिस गांव में आवास अपूर्ण हैं, वहां के सेक्रेटरी को नोटिस देकर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने विकास कार्यों को पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य मानक के विपरीत यदि कही पाया जाता है अथवा किसी भी स्तर पर गड़बडी मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पशु टीकाकरण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए उन्होंने अन्य प्राथमिकता योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed