{"_id":"610a63cacca4807b4978daaf","slug":"gorakhpur-dm-vijay-kiran-annad-also-instructed-to-expedite-construction-work-of-jail-bypass-four-lane","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम सिटी का पहले सिक्स लेन: जल्द बदलेगी गोरखपुर की सड़कों की रूपरेखा, डीएम बोले- गुणवत्ता खराब हुई तो दोषी जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सिटी का पहले सिक्स लेन: जल्द बदलेगी गोरखपुर की सड़कों की रूपरेखा, डीएम बोले- गुणवत्ता खराब हुई तो दोषी जाएंगे जेल
Wed, 04 Aug 2021 03:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 Aug 2021 03:24 PM IST
सार
नौसड़-पैडलेगंज सिक्स लेन के लिए 90 करोड़ रुपये की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई गई है। इसे 11 सितंबर 2020 को मंजूरी मिल गई थी। अब बजट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
गोरपुर जिलाधिकारी विजय किरन आनंद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम सिटी के पहले सिक्स लेन नौसड़-पैडलेगंज के निर्माण कार्य में अब तेजी दिखाई पड़ेगी। अभी यह सड़क फोरलेन है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने मौसड़ की तरफ से ड्रेन की खुदाई से इस काम की शुरुआत कर दी है। लोनिवि के अफसरों के मुताबिक अप्रैल 2022 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
गोरखपुर से लखनऊ को जाने वाली मुख्य सड़क पर जाम की समस्या बनी रहती है। सबसे ज्यादा दिक्कत नौसड़ से पैडलेगंज तक होती है। इसी सड़क पर रोजाना लाखों लोगों का आवागमन होता है। इसी लिहाज से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क को सिक्स लेन बनाने की मंजूरी दी है। डीएम विजय किरन आनंद ने इस सिक्स लेन के साथ ही जेल बाईपास चार लेन निर्माण कार्य का निरीक्षण कर काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने चेताया कि काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। गुणवत्ता खराब मिली तो दोषियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
नौसड़-पैडलेगंज सिक्स लेन के लिए 90 करोड़ रुपये की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई गई है। इसे 11 सितंबर 2020 को मंजूरी मिल गई थी। अब बजट जारी कर दिया गया है। शासन-प्रशासन की मंशा है कि विधानसभा चुनाव शुरू होने के पहले इसे पूरा कर लिया जाए। हालांकि, लोक निर्माण विभाग अप्रैल को लक्ष्य लेकर चल रहा है, जो आगामी विधानसभा चुनाव के बाद आएगा।
विज्ञापन
करीब 5.10 किलोमीटर लंबी सड़क चौड़ी होगी। इससे गोरखपुर से लखनऊ की दूरी आसानी से तय की जा सकेगी। यही सड़क गोरखपुर को लखनऊ व वाराणसी जाने वाले मार्ग को भी जोड़ती है। इसे शहर का मुख्य एंट्री प्वॉइंट कहा जाता है। निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग कमिश्नर रवि कुमार एनजी भी कर रहे हैं। डीएम ने बिजली निगम और वन विभाग को प्राथमिकता के आधार पर लोनिवि से सामंजस्य स्थापित कर अपने हिस्से का काम समय से पूरा करने का निर्देश दिया था। उन्होंने पेड़ और बिजली के तार, खंभे और ट्रांसफार्मर हटाने में देरी पर फटकार भी लगाई है।
ऐसी होगी नौसड़-पैडलेगंज सिक्स लेन की रूपरेखा
नौसड़-पैडलेगंज सिक्स लेन में सड़क के मध्य से एक तरफ 12.5 मीटर चौड़ाई में सड़क व डिवाइडर का निर्माण होगा। सड़क के एक तरफ नाले का भी निर्माण होगा। आधा मीटर चौड़ाई में डिवाइडर बनाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, सिक्स लेन के लिए करीब 28 मीटर चौड़ाई तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। पैडलेगंज से लेकर नौसड़ तक बिजली के लिए अंडरग्राउंड केबल बिछाया जाएगा। डिवाइडर पर एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
चौराहों- तिराहों का होगा सुंदरीकरण
इस सिक्स लेन पर पड़ने वाले सभी पांच चौराहों-तिराहों का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण होगा। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के मुताबिक पैडलेगंज, देवरिया बाईपास, रुस्तमपुर, ट्रांसपोर्ट नगर और राजघाट तिराहा को चकाचक किया जाएगा। नौसड़ से पैडलेगंज तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान वन विभाग को 771 पेड़ हटाने होंगे।
पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी गई है। जो पेड़ काटे जाएंगे उसके बदले पेड़ लगाए जाएंगे। एक पेड़ के बदले दस नए पौधे लगाए जाने हैं। इस हिसाब से 7710 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग को 91 लाख रुपये का भुगतान मिल चुका है।
जाम की समस्या से मिलेगी निजात
नौसड़ से पैडलेगंज तक सिक्स लेन के निर्माण से शहर समेत बाहर से आने-जाने वाले लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए टू-लेन की सड़क को डेढ़ दशक पहले फोरलेन में तब्दील किया गया था। इसके कुछ साल तक राहत मिली लेकिन फिर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। हालत यह है कि शहर से बाहर निकलने में ही घंटे भर का समय लग जाता है। यही नहीं इस सड़क पर पड़ने वाले चौराहों और तिराहों पर भी आसपास की बड़ा आबादी रोजाना जाम से जूझती है।
405 खंभे और 16 ट्रांसफार्मर हटने हैं
नौसड़ से पैडलेगंज तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान बिजली निगम के 405 खंभे और 16 ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जाएंगे। इसके लिए 19.38 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। काम लोक निर्माण विभाग को कराना है। लेकिन निगरानी बिजली निगम के अफसर करेंगे। एसडीओ रुस्तमपुर प्रद्युम्न सिंह व प्रदीप सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।