{"_id":"5e8eb19d8ebc3e7691043af8","slug":"gorakhpur-dm-order-to-stop-sharing-of-food-by-private-institutions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus in Gorakhpur: घर से निकल कर बांट रहे हैं राशन तो पढ़ लें पूरी खबर, इस एक गलती की चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus in Gorakhpur: घर से निकल कर बांट रहे हैं राशन तो पढ़ लें पूरी खबर, इस एक गलती की चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत
Thu, 09 Apr 2020 10:55 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिला प्रशासन ने निजी संस्थाओं या व्यक्तिगत तौर पर किसी जरूरतमंद या गरीब को भोजन या किसी भी तरह की राहत सामग्री वितरित करने पर रोक लगा दी है। यही नहीं भोजन या खाद्य पदार्थ के वितरण के दौरान सेल्फी और फोटोग्राफी भी पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन
दरअसल यह बात सामने आई है कि लोग भोजन या खाद्यान्न बांटते समय सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख रहे हैं। भीड़ इकट्ठा हो रही है और ग्रुप फोटो खींचने के चक्कर में सब एक-दूसरे से सटकर खड़े हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने चेताया है कि अगर किसी ने भी प्रशासन की पूर्व अनुमति के बिना खाद्य सामग्री का वितरण किया और वितरण के दौरान सेल्फी, फोटोग्राफी की तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
मदद करने से पहले लेनी होगी अनुमति
डीएम ने बताया कि कोई भी संस्था या व्यक्ति किसी की मदद के तौर पर उसे भोजन या राहत सामग्री देना चाहता है तो उसे पहले संबंधित तहसील के एसडीएम, बीडीओ या थानाध्यक्ष से अनुमति लेनी जरूरी है।
दरअसल भोजन या खाद्य सामग्री के दौरान प्राय: सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार किया जा रहा था। मदद देते हुए लोग ग्रुप फोटो या सेल्फी ले रहे थे जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण का भय बना हुआ था। इसी के मद्देनजर यह सख्ती की जा रही है।
उधर डीएम ने सभी एसडीएम, बीओ, जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि लाभार्थियों, गरीबों, जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, फूड पैकेट, दवा एवं उचित मूल्य की दुकानों से राशन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन कराएं।