{"_id":"6391c706bc88d15a441e7413","slug":"gorakhpur-dm-entrusted-responsibility-to-seven-officers-to-investigate-all-night-shelters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: गोरखपुर डीएम का आदेश, ठंड में किसी भी हाल में सड़कों व फुटपाथों पर न सोएं गरीब-निराश्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गोरखपुर डीएम का आदेश, ठंड में किसी भी हाल में सड़कों व फुटपाथों पर न सोएं गरीब-निराश्रित
Thu, 08 Dec 2022 04:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Dec 2022 04:44 PM IST
सार
गरीबों और निराश्रितों को ठंड से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने कंबल बांटने के लिए गोरखपुर जिले को 35 लाख रुपया पहले ही जारी कर दिया है। जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण द्वारा शासन से मिले 35 लाख रुपये का कंबल खरीदने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि ठंड के इस मौसम में गरीब-मजदूर किसी भी सूरत में फुटपाथों पर नहीं सोएंगे। रैन बसेरों में उनकी व्यवस्था की जाएगी। इसे हाल में सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रैन बसेरों की नियमित जांच की जाए। यह मालूम किया जाए कि वहां की व्यवस्था कैसी है। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहें। जहां भी कोई निराश्रित व्यक्ति फुटपाथ पर सोए मिले उसे नजदीक के रैन बसेरों में पहुंचाए। इसके लिए उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को शाहपुर और बशारतपुर स्थित रैन बसेरों के निरीक्षण की जिम्मेदारी दी है। अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम को गोरखनाथ स्थित झूलेलाल मंदिर के निकट के दोनों रैन बसेरों के निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
मोहरीपुर स्थित रैन बसेरे के निरीक्षण की जिम्मेदारी तहसीलदार सदर और रेलवे स्टेशन के सामने के रैन बसेरे की एडीएम सदर को सौंपी है। धर्मशाला स्थित रैन बसेरे की जांच की जिम्मेदारी सहायक मजिस्ट्रेट तथा कचहरी बस स्टेशन के निकट के रैन बसेरे की जिम्मेदारी परियोजना निदेशक डूडा संभालेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
ठंड से बचाने के लिए कंबल खरीदने को टेंडर जारी
गरीबों और निराश्रितों को ठंड से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने कंबल बांटने के लिए गोरखपुर जिले को 35 लाख रुपया पहले ही जारी कर दिया है। जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण द्वारा शासन से मिले 35 लाख रुपये का कंबल खरीदने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। विभाग के मुताबिक जिले की सभी 7 तहसीलों में कंबल वितरित कराया जाएगा। कंबल बांटने की जिम्मेदारी तहसील प्रशासन संभालेंगे।
तहसील प्रशासन अब चौराहों पर जलवाएंगे अलाव
शासन ने कड़ाके की ठंड में शहर-कस्बों के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवाए जाने का निर्देश दिया है। इसके लिए शासन ने गोरखपुर जिले को 3.50 लाख रुपये भेज भी दिए हैं। जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण द्वारा जिले की सभी 7 तहसीलों को अलाव जलवाने के लिए 50-50 हजार रुपये दे दिए गए हैं।
तहसील प्रशासन अब चौराहों पर जलवाएंगे अलाव
शासन ने कड़ाके की ठंड में शहर-कस्बों के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवाए जाने का निर्देश दिया है। इसके लिए शासन ने गोरखपुर जिले को 3.50 लाख रुपये भेज भी दिए हैं। जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण द्वारा जिले की सभी 7 तहसीलों को अलाव जलवाने के लिए 50-50 हजार रुपये दे दिए गए हैं।