{"_id":"5fe1a65c8ebc3e410e78ca68","slug":"gorakhpur-development-authority-boundary-extension-got-approval-from-uttar-pradesh-cabinet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीडीए का दायरा अब कैंपियरगंज तक, 233 गांवों में खुलेगी विकास की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीए का दायरा अब कैंपियरगंज तक, 233 गांवों में खुलेगी विकास की राह
Tue, 22 Dec 2020 01:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) का वर्तमान क्षेत्रफल 284.96 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर अब कुल 641.73 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। इसपर सोमवार को यूपी सरकार की कैबिनेट की मुहर लगा दी है। सीमा विस्तार का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा। जीडीए में 233 नए राजस्व ग्राम शामिल किए गए हैं। लिहाजा, कुल राजस्व ग्रामों की संख्या बढ़कर 319 हो गई है।
प्राधिकरण के दायरे में आने वाले एरिया का वर्तमान क्षेत्रफल 284.96 वर्ग किलोमीटर था। इसमें 356.77 वर्ग किलोमीटर का इजाफा हुआ है। अब प्राधिकरण के तहत कुल 641.73 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्रफल आएगा। राजस्व ग्रामों की बात करें तो प्राधिकरण की सीमा में अभी तक 86 राजस्व ग्राम आते थे। अब 233 और राजस्व ग्राम जुड़ गए हैं। यानी प्राधिकरण के दायरे में अब कुल 319 राजस्व ग्राम आएंगे। इसी तरह पहले नगर निकाय के तौर पर सिर्फ नगर निगम ही जीडीए के तहत आता था अब इनकी संख्या चार हो गई है। पिपराइच, पीपीगंज और मुंडेरा बाजार नगर पंचायतें भी अब प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल हो गई हैं।

पिछले साल से चल रही थी, विस्तारीकरण की प्रक्रिया
गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सीमा विस्तार के लिए पिछले साल यानी 2019 से ही प्रयास चल रहा था। 12 जून 2019 को ही प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था। बाद में शासन के निर्देश पर हिंदी के साथ ही अंग्रेजी भाषा में भी प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया। अब कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।
अब जीडीए को लैंड बैंक की कमी नहीं पड़ेगी
वर्तमान में जीडीए लैंड बैंक की कमी से जूझ रहा था। प्राधिकरण के पास अब खोराबार और मानबेला में ही एकमुश्त जमीन थी। इन दोनों जगहों पर भी विवाद चल रहा है। एक दशक से लटका मानबेला का मामला अभी पूरी तरह नहीं सुलझ सका है। खोराबार में कुछ काश्तकारों ने अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी होने के बाद भी जमीन बेच दी। बड़ी संख्या में वहां कब्जा भी है। ऐसे में प्राधिकरण का दायरा दोगुने से भी अधिक बढ़ जाने से अब किसी भी आवासीय एवं व्यावसायिक परियोजनाओं में जमीन की कमी आड़े नहीं आएगी।
... तो आने वाले वर्षों में बढ़ जाएगा शहर का दायरा
प्राधिकरण का सीमा विस्तार आने वाले समय में शहर के सीमा विस्तार की आधारशिला है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही गोरखपुर का चौतरफा विकास हो रहा है। लगातार नई परियोजनाएं आ रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि लखनऊ, गाजियाबाद, वाराणसी, इलाहाबाद आदि शहरों की ही तरह शहर का दायरा भी जल्द बढ़ जाएगा। पिछले चार से पांच सालों में ही शहर का दायरा एक तरफ खोराबार से आगे, वाराणसी रोड पर एकला तो लखनऊ रोड पर सहजनवां तक हो गया है। इसी तरह सोनौली और महराजगंज मार्ग पर भी तेजी से शहर का दायरा बढ़ रहा है।

अब नगर निगम के साथ तीन नगर निकाय प्राधिकरण की सीमा में
नगर निगम के अलावा पिपराइच, पीपीगंज और मुंडेरा बाजार नगर पंचायत भी अब जीडीए की सीमा में शामिल हो गए हैं। जीडीए की तरफ से तैयार प्रस्ताव के मुताबिक प्राधिकरण क्षेत्र में आने वाला नगर निगम का एरिया 14101.60 हेक्टेअर है। इसमें 1 लाख 12 हजार 237 घर हैं जबकि आबादी 6 लाख 73 हजार 446 है। इसी तरह पिपराइच का कुल एरिया 800 हेक्टेअर,घर 2636 और आबादी 15621 है। वहीं, पीपीगंज नगर पंचायत का एरिया 600 हेक्टेअर, घर 2300 और आबादी 13517 है। मुंडेरा बाजार नगर पंचायत का एरिया 600 हेक्टेअर,घर 1683 और आबादी 10818 है।
जीडीए सचिव राम सिंह गौतम ने बताया कि जीडीए के सीमा विस्तार को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही नोटिफिकेशन की कॉपी मिलेगी। प्राधिकरण क्षेत्र में 233 राजस्व ग्राम और बढ़े हैं यानी अब कुल संख्या 319 हो गई है। इसी तरह नगर निकायों की संख्या भी चार हो गई है।
जीडीए की सीमा में आने वाले सभी (नए और पुराने) गांव-
1-कैंपियरगंज ब्लॉक- जंगल बहुली, जंगल अगही, कुईं, जंगल झजवा, साहबगंज, बगही भारी।
2-जंगल कौड़िया ब्लॉक- मथौली, हरपुर, बरहठा, कुल्हुआं, तिघरा, भैयाराम, जरहद, नयनसर, नरही, रामपुर, ढाडाडीह, रसूलपुर चकिया, जंगल कौड़िया, गायघाट, चिउटहा, ताल जमउर, साखी उर्फ मेहोरिया, प्रेमपुर, अजीजुल्लाह उर्फ चकिया, देवकली, सेमरदारी, करहिया, शेरपुर चमरहा, नावापार, रामपुर, बरईपार, मोहनपुर, मरकरिया, सुगंध गढ़, कुसहरा, अवईपाकड़, खैरिया, भाव, जगतबेला, बेला, बघहरी, अराजी मोहम्मदपुर, मोहम्मदपुर माफी, जमउर, हरिहरपुर, सोनबरसा, चक बिजौली, बिजौली, परसिया, जंगल गईमरा, जंगल हरभजन सिंह, सिउरिया, जंगल रामगढ़वा, खरकटवा, भिटानी, भंडारी, गौराखास, गोविंदपुर, मझगौनवा, अहिरौली, टिकरिया, कोहरा, उत्तराश्रोत, मंझरिया, सेमरा, कोरारा उर्फ देफारा, घुनघुनकोठा, डोमिनगढ़, बहरामपुर

3- पिपरौली ब्लॉक- शंभु चक, मंझरिया माफी, शेरगढ़, बाघागाड़ा, पिपारी, बेतुउा उर्फ चनऊ, भांट जोत, कलानी खुर्द, धर्मपुर, भगरा पांडे, फरसैहिया जोत, भिलोरही, पिछौरा, जोतममापार, शिवघाट, जोत बिजुलिया, ब्रह्मजोत, ऊंच गांव, कष्ठैइया, भेटहरी, जोत सोजावार, जोत देहरा, जोतदादेद डीह, सेवईं, जंगलबुद्धिराम सिंह, चकतेलहाना, तेलिया डीह, शिव चक, अराजीबंशी जायसवाल, टोटाहा उर्फ भउवापार, केवल कच्चाअउल, ताल नदउर, जंगल अखलास कुंवर, जंगल मोलाहू कुंवर, केवल कच्चासानी, जंगल रानी सोहास कुंवरी, जंगल दीर्घन सिंह, जंगल विश्रामपुर
4-चरगांवा ब्लॉक- देवीपुर, परमेश्वरपुर, रामपुर गोपालपुर, तालजहदा, एकला नंबर दो, एकला नंबर एक, मानीराम, सिक्टौर, रमहमत नगर, बिसुनपुर, बैजनाथपुर, बालापार, सोनबरसा, रामपुर चक, नवापार, जंगल नंदलाल सिंह, कोलुआ, संझाई, करमैनी, लालपुर मुरली, जंगल शिव सिंह, जंगल मेहताब राय, दौलतपुर, अमवा, नरायणपुर नंबर दो, नरायणपुर नंबर एक, बंगाई, सराय गुलरिहा, परसिया, नरहरपुर, रसूलपुर, जंगल पकड़ी, जंगल छत्रधारी, अराजी जंगल छत्रधारी, बनकटिया उर्फ इटहिया, बेलवा रामपुर, बरौली, जंगलऔराही, जंगल अहमद अली शाह, जंगल धूसड़, तिनकोनिया, जंगल तिनकोनिया नंबर दो, रामगढ़ उर्फ रजही

5- भटहट ब्लॉक- पिपरा चूरामन, फूलवरिया, करमहा खुर्द, रामपुर खुर्द, असरफपुर, साल्हपुर औरंगाबाद, भरवलिया उर्फ मोगला सराय, लंगड़ी गुलरिहा, रसूलपुर गोनिया, हाफिज नगर, बूढ़ाडीह सोनरईच, श्यामदेउरवा ऊर्फ लाल करना, सिहरवा, सिरा उर्फ बरगदही, इस्लामपुर, रामपुर बुजुर्ग, मेंहदिया, जमुनिया, खिरिया, बिस्मिलहवां, अराजी चिलबिलवा, भटहट, बजहा, मिरापुर, अतरौलिया, चकिया, अमवा, पोखरभिंडा उर्फ चकदह, रामपुर थवईपार, लहुरादेउर, चक मइदा देवी, नबीपुर, सोनराइच उर्फ बड़ागांव, जमुनिया, तुलसीदेई, बनकटी बुजुर्ग, ताज पिपरा, छितौना, रत्नपुर, तुलसी देउर, निउरी, पतरा, बड़डीहा उर्फ रौजा, पिपरा बनवारी, बनकटिया खुर्द, मौलाखोर, कैथवलिया
6- पिपराइच ब्लॉक- अराजी बनकट, महमूदाबाद उर्फ मुगलपुर, जंगल सुभान अली, उनौला औवल, उनौला दोयम, उनौला खुर्द, पिपरही, खजहवा, सोनवई गोनरहा, महराजी, चिलबिलवा, नैयापार बुजुर्ग, नैयापार खुर्द, करमहा, बनरही, बरौली, तालुआबाद, अराजी चौरी, सिंघौली, कुरमैल उर्फ बड़हरा, सांदा, मुरेरी बुजुर्ग, रछवापार, दुबौली, इमिला उर्फ बिजहरा, खड़राइच खुर्द, खड़राइच बुजुर्ग, रमवापुर, मठिया, मुरियारीखुर्द, महोवा उर्फ कटया, तकिया मेदानीपुर, चंगाही, सिधावल, रिठिया, हरखापुर, मुरेरी गढ़वा, पिपरा मुगलन, कोनी, बसडीला रौसड़, कैैथवलिया, जयपुर, रामडीहा, रूद्रपुर, कुसुम्ही, बहरामपुर, रामनगर कड़जहां, माड़ापार, अराजी मतौनी, अराजी बसडिला, भइसहा, जगदीशपुर, मठैइया बुजुर्ग, सिसवा उर्फ चनकुपर, बेलवा खुर्द, सोनबरसा खुर्द, इब्राहिमपुर

7- खोराबार ब्लॉक- खिरवनिया, अजवनिया, बेलघाट, मंझारी बिस्टुल, दोमनदार, लहसड़ी, दुहिया, डांगीपार, उपधवली, जंगल अयोध्या प्रसाद, कोनी, सेमरा अयोध्या प्रसाद, तालदोहर, हक्काबाद, बिसुनपुर बुजुर्ग, जंगल रामगढ़ उर्फ सरकार, जंगल रामगढ़ उर्फ चंवरी, तालकंदला, माहीमठ, चिनौटीजाम, डोमनी, रायगंज, जंगल राम लखन, रामपुर, मोतीराम अड्डा, शिवपुर, गहिरा, लहसड़ी, 8- सरदारनगर ब्लाक- मलमलिया, भटगवां, बैकुंठपुर, बिशुनपुर खुर्द, छपरा मंसूर, डुमरी खास, रामपुर बुजुर्ग, नरायणपुर, तिहा, सथहरी, भगवानपुर, फुलवरिया, अवधपुर, करमहां, देवकली, देवीपुर, देवी तरकुलहा, केवला डवर, बरही, डुमरी खुर्द, शत्रुधनपुर, रछोपुर, चकदेई, बाल खुर्द, भोपा बाजार, महदेवा जंगल, महदेवा अड़ाई, चौरा, बाल बुजुर्ग और चौरी