फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Crime news Video of assault on BJP leader goes viral

Gorakhpur Crime news: भाजपा नेता से मारपीट का वीडियो वायरल, यहां पढ़िए गोरखपुर क्राइम की पांच खबरें

Sat, 08 Jan 2022 12:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Jan 2022 12:14 PM IST
सार

सड़क बनने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता व प्रधान में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Gorakhpur Crime news Video of assault on BJP leader goes viral
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के प्यासी गांव के प्रधान व भाजपा नेता दिनेश जायसवाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, घटना पांच जनवरी की बताई जा रही है। प्यासी में सड़क बनने के दौरान गांव के ही भाजपा कार्यकर्ता राजेश मौर्या और प्रधान में किसी बात को लेकर कहा सुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। शुक्रवार को राजेश मौर्या ने डीएम और एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। दिनेश जायसवाल ने बताया कि राजेश मौर्य सड़क पर अतिक्रमण किए हुए हैं, सड़क निर्माण के दौरान अतिक्रमण हटाने को कहा गया तो घर की महिलाओं ने विवाद शुरू कर दिया। जबकि राजेश ने आरोप से इनकार किया है।

विज्ञापन

हरपुर बुदहट में पुलिस से झड़प

हरपुर बुदहट इलाके के कटाईटीकर टोला मठिया में विवादित जमीन पर बाउंड्रीवाल चलाने की सूचना पर पहुंची पुलिस से वहां मौजूद कुछ लोगों की झड़प हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई और तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मठिया गाव के शिवप्रसाद और दिनेश यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद है। शुक्रवार को दिनेश यादव द्वारा जमीन पर बाउंड्रीवाल निर्माण शुरू कराया गया। दूसरे पक्ष ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से लोगों ने झड़प कर ली।

विज्ञापन

 

जन सेवा केंद्र पर रुपये हड़पने का आरोप

हरपुर बुदहट इलाके में स्थित सहज जन सेवा केंद्र पर पैसा निकालने गए युवक ने केंद्र संचालक पर पांच हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया। पीड़ित के थाने में तहरीर देने पर पुलिस जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी उपेंद्र राय ने थाने पर दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मेरे बड़े भाई राजेंद्र राय बाहर काम करते हैं। वह बैंक खाते में पांच हजार रुपये भेजे थे। उसे निकालने के लिए जन सेवा केंद्र पर गए तो केंद्र संचालक ने एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले और मेरे खाते से रुपये कट भी गए लेकिन मुझे रकम नहीं दी गई। विरोध करने पर दुकान से भगा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगवा गांव में मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी

गीडा थाना क्षेत्र के नगवा गांव में शुक्रवार सुबह मकान का ताला तोड़कर 10 हजार नकदी, आभूषण सहित अन्य कीमती सामान चोर उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, नगवा निवासी अखिलेश शर्मा सैलून चलाते हैं। परिवार के लोग गोरखपुर ही रहते हैं। अखिलेश और इनके बुजुर्ग पिता घर पर रहते हैं। पिता शुक्रवार सुबह ताला बंदकर कहीं चले गए थे। अखिलेश को दिन में दो बजे के करीब पड़ोसी द्वारा सूचना मिली कि घर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई है।  

ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

इलाके के नकहा रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के महरी निवासी अयोध्या (59) अपनी रिश्तेदारी में काजीपुर गांव गए थे। शुक्रवार सुबह वह घर के लिए साइकिल से निकले थे। रास्ते में ट्रक की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान कर घरवालों को सूचना दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed