फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur creation day can be celebrated on Makar Sankranti

Gorakhpur News: मकर संक्रांति पर मनाया जा सकता गोरखपुर का सृजन दिवस, जल्द लगेगी मुहर

Fri, 16 Dec 2022 11:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Dec 2022 11:18 AM IST
सार

नगर आयुक्त ने बताया कि साक्ष्य सहित 20 दिसंबर की शाम चार बजे नगर निगम सभागार में पुन: बैठक कर स्थापना दिवस पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में उपस्थित अधिकांश लोगों ने गुरु गोरखनाथ एवं खिचड़ी मेला की परंपरा के साथ जोड़ कर आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं पौराणिक महत्व के मद्देनजर मकर संक्रांति के दिन ही गोरखपुर सृजन दिवस मनाने पर सहमति व्यक्त की।

विज्ञापन
Gorakhpur creation day can be celebrated on Makar Sankranti
मेयर सीताराम जायसवाल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मकर संक्रांति के दिन गोरखपुर का सृजन दिवस मनाया जा सकता है। मेयर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने मकर संक्रांति के दिन गोरखपुर का सृजन दिवस मनाने के अपने-अपने तर्क दिए। हालांकि मेयर एवं नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने तिथि को लेकर किसी अंतिम निर्णय पर पहुंचने से पूर्व यह सुझाव रखा कि यदि किसी भी व्यक्ति के पास गोरखपुर के स्थापना की तिथि को लेकर कोई प्रामाणिक दस्तावेज हो तो वह 18 दिसंबर तक उप नगर आयुक्त के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। बैठक में इस सुझाव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

विज्ञापन

 
नगर आयुक्त ने बताया कि साक्ष्य सहित 20 दिसंबर की शाम चार बजे नगर निगम सभागार में पुन: बैठक कर स्थापना दिवस पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में उपस्थित अधिकांश लोगों ने गुरु गोरखनाथ एवं खिचड़ी मेला की परंपरा के साथ जोड़ कर आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं पौराणिक महत्व के मद्देनजर मकर संक्रांति के दिन ही गोरखपुर सृजन दिवस मनाने पर सहमति व्यक्त की। पौराणिक साक्ष्य प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


बैठक में गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं अध्यक्ष इतिहास विभाग प्रोफेसर चंद्रभूषण अंकुर, उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा, पार्षद अजय राय,  इतिहासकार प्रो. कमलेश कुमार, सहायक आचार्य शिव कुमार, प्रवक्ता महाराणा प्रताप इंटर कालेज देव प्रसाद गौतम, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, इंटेक से आचित्य लाहड़ी, विशाल तिवारी गोरखपुर प्लोगर्स समेत नगर निगम के अधिकारी एवं पत्रकार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed