फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Covid Vaccination today 5761 people will get vaccine at 48 booth

गोरखपुर: आज 48 बूथों पर 5761 लोगों को लगेगा कोविड का टीका, विभाग ने दिया है ये खास सलाह

Thu, 18 Feb 2021 09:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Feb 2021 09:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Covid Vaccination today 5761 people will get vaccine at 48 booth
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
कोविड टीकाकरण के दूसरे चरण के तीसरे राउंड की तैयारी विभाग ने पूरी कर ली है। आज 5761 लाभार्थियों कोविड का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए 32 अस्पतालों में 48 बूथ बनाए गए है। बूथों पर वैक्सीन भी पहुंच चुकी है। इस बार विभाग ने सख्त हिदायत भी दी है कि जो वैक्सीन बूथों पर भेजी गई है, उसी का इस्तेमाल करें। बची हुई वैक्सीन का इस्तेमाल बिल्कुल न किया जाए। जिनको वैक्सीन लग रही है कि उनके हेल्थ कार्ड पर उस वैक्सीन के नाम का भी जिक्र किया जाए।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी निकटवर्ती बूथ पर लगवा सकेंगे वैक्सीन
पुलिसकर्मी अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दिखाकर निकटवर्ती बूथ पर वैक्सीन लगवा सकते हैं। यह सुविधा केवल पुलिसकर्मियों के लिए है। टीकाकरण के लिए पिपराइच, खोराबार, तुर्कमानपुर और खजनी बूथ पर वैक्सीन भेजने में आ रही दिक्कतों को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने दूर कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने हिदायत दी है कि बची हुई वैक्सीन का इस्तेमाल बिल्कुल न किया जाए। डोज का हिसाब सीएमओ कार्यालय को हर हाल में भेजा जाए। कहीं पर भी कोई समस्या आए तो तत्काल विभाग से संपर्क किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से किया जा रहा है कॉल

दूसरे चरण में कम वैक्सीनेशन होने की वजह से विभाग के सामने काफी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। यही वजह है कि डीएम के विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में पांच सदस्यों की टीम बनाई गई है। यह स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए लाभार्थियों की लिस्ट है।

इस लिस्ट में लाभार्थियों के नाम व उनके मोबाइल नंबर पर कॉल करके उन्हें बूथ पर पहुंचने की सलाह दी जा रही है। उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुनीता पटेल ने बताया कि इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में लाभार्थियों को वैक्सीनेशन को कॉल करने का जिम्मेदारी दी गई है। सभी लोग कॉल कर रहे हैं।
 
सीएमओ डॉ. सुधाकर प्रसाद पांडेय ने बताया कि दूसरे चरण के तीसरे राउंड की तैयारी पूरी हो गई है। सभी बूथ पर वैक्सीन पहुंचाई जा चुकी है। ज्यादा से ज्यादा लोग अपना वैक्सीनेशन जरूर कराएं। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। वैक्सीन लगने से कोविड के संक्रमण से बचा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed