गोरखपुर में एक कैदी समेत नौ कोरोना मरीजों की हुई मौत, 256 नए संक्रमित मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर की दो मौतों के पोर्टल पर अपलोड न होने से स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ चार की ही सूचना जारी की है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच में 613 निगेटिव व 256 में संक्रमण की पुष्टि हुई। 121 मरीज शहर के हैं। इसमें कैंट थाना क्षेत्र के सर्वाधिक 47 मरीज हैं।
संक्रमितों का आंकड़ा 12 हजार पार
अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 12216 हो गई। 155 की मौत हो चुकी है। 8925 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 3136 सक्रिय रोगी हैं।
डॉक्टर व उनकी बेटी संक्रमित
तारामंडल की एक डॉक्टर व उनकी सात वर्षीय बेटी संक्रमित मिली हैं। कमिश्नर कार्यालय के आठ कर्मचारी व उनसे जुड़े तीन लोग तथा बीआरडी कैंपस के तीन व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। महिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक-एक कर्मचारी, एम्स व एमएमएमयूटी के तीन-तीन, सिविल कोर्ट के दो व रेलवे अस्पताल के आठ कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा बेलीपार के दो परिवारों में तीन व चार लोग संक्रमित मिले हैं। आवास विकास कॉलोनी के एक परिवार में चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
जेल में बंद हत्यारोपी की कोरोना से मौत
जिला कारागार में 60 वर्षीय एक कैदी की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पिपराइच के महुअवा निवासी कैदी दो साल से हत्या के मामले में जेल में बंद थे। उन्हें टीबी की बीमारी थी। जेल में हुई जांच में उनकी कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। गुरुवार को तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां रिपोर्ट पॉजिटिव आई। थोड़ी देर के बाद उनकी मौत हो गई।
वहीं, कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया निवासी 35 वर्षीय महिला, महराजगंज के झगनपुर निवासी 38 वर्षीय युवक, गुलरिहा के मोगलहा निवासी 50 वर्षीय, विलंदपुर निवासी 53 वर्षीय युवक तथा गोरखनाथ निवासी 50 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई। इसी अस्पताल में भर्ती गुलरिहा के बिस्टौली निवासी 40 वर्षीय युवक व देवरिया की 55 वर्षीय महिला ने बुधवार की देर रात अंतिम सांस ली। इसके अलावा शहर की 48 वर्षीय महिला का लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया।