फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   five death and 133 new corona positive got in Gorakhpur

गोरखपुर : कोरोना से 24 घंटे में पांच की मौत, 133 नए मिले संक्रमित

Wed, 21 Oct 2020 09:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
five death and 133 new corona positive got in Gorakhpur
Corona - फोटो : PTI

गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 24 घंटे के अंदर फिर से 100 के पार पहुंच गई है। मंगलवार को 133 नए मरीज मिले हैं। साथ ही पांच मरीजों की मौत भी हुई है। करीब एक सप्ताह बाद 24 घंटे में इतने संक्रमितों की मौत हुई है। सोमवार को 67 मरीज मिले थे। मौजूदा समय में जिले में संक्रमितों की संख्या 18247 हो गई है। इनमें 16559 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 1388 रह गए हैं। मरने वालों की संख्या 300 हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को मिले संक्रमितों में नौ साल का एक बालक भी शामिल है, जो चरगांवा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दो कर्मी, तारामंडल में एक ही परिवार के तीन लोग, आवास विकास कॉलोनी में एक पांच साल का मासूम, मालवीय नगर में एक ही परिवार के तीन लोग, चिलमापुर में एक ही परिवार के दो लोग, कूड़ाघाट में एक ही परिवार के दो लोग, मोहद्दीपुर में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच लगातार की जा रही है।
विज्ञापन


शहर में 87 और ग्रामीण क्षेत्रों में मिले 44 नए मरीज
शहर में 87 नए मरीज मिले हैं। इनमें कैंट थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 28 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा तिवारीपुर और चिलुआताल में दो-दो, गुलरिहा में तीन, रामगढ़ताल क्षेत्र में चार, कोतवाली और राजघाट में पांच-पांच, गोरखनाथ 18 और शाहपुर में 20 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में 44 नए मरीज मिले हैं। इनमें पाली, सहजनवां, पिपराइच और बड़हलगंज में एक-एक, भटहट, ब्रह्मपुर, गोला, सरदारनगर, पिपरौली और गोला में दो-दो, गगहा चार, खजनी और खोराबार में सात-सात और चरगांवा 12 मरीज मिले हैं। इनके अलावा दो मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।

 

पांच संक्रमितों ने दम तोड़ा

संक्रमण के बीच मौत की संख्या भी घट गई थी। करीब एक सप्ताह बाद बीआरडी में पिछले 24 घंटे में पांच मरीजों की मौत हुई है। इनमें दो गोरखपुर, दो देवरिया और एक सिद्धार्थनगर के रहने वाले थे। प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि सभी की स्थिति बेहद खराब थी। किसी को शुगर तो किसी को अन्य गंभीर बीमारियां थीं।

रेलवे स्टेशन के पास और बीआरडी में निशुल्क कोरोना जांच
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ओपीडी पर्चा काउंटर के पास कोरोना जांच की निशुल्क सुविधा शुरू की गई है। ओपीडी में पर्चा कटवाने वाले मरीज एंटीजन किट से तत्काल जांच करा सकते हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के पास गेट नंबर एक के पास भी यात्री अपनी कोरोना जांच निशुल्क करा सकते हैं। यह जानकारी सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed