फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur cng cheaper

गोरखपुर में एक रुपये सस्ती हुई सीएनजी

Wed, 21 Oct 2020 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur cng cheaper
गोरखपुर में एक रुपये सस्ती हुई सीएनजी
विज्ञापन

गोरखपुर। टोरेंट गैस की ओर से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में एक रुपये की कटौती का एलान किया गया है। गोरखपुर, कुशीनगर और संतकबीर नगर में सीएनजी अब 64.40 रुपये प्रति किलो की दर पर उपलब्ध होगी।
टोरेंट गैस के कार्यकारी निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि सीएनजी पेट्रोल से 47% तक और डीजल से 30% तक सस्ती है। पिछले कुछ महीनों में सीएनजी की बेहतर उपलब्धता, पेट्रोल-डीजल की तुलना में सस्ता होने और पर्यावरण के अनुकूल होने के लाभों के कारण यूपी में लोगों ने सीएनजी को व्यापक रूप से अपनाया है । बेहतर माइलेज, कम लागत और रखरखाव की कम कीमत के कारण सीएनजी अब लोगों की पसंद बनती जा रही है।
विज्ञापन

मार्च 2021 तक छह और सीएनजी स्टेशन खुलेंगे
डॉ. नरेंद्र ने बताया कि वर्तमान में गोरखपुर, कुशीनगर और संतकबीरनगर में 10 सीएनजी स्टेशनों की सुविधा उपलब्ध है। मार्च 2021 तक छह और स्टेशन खोलने की योजना है। गोरखपुर शहर में पाइप गैस कनेक्शन के लिए ग्राहकों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed