{"_id":"5f2c1c428ebc3e3cd4740917","slug":"gorakhpur-cmo-also-got-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर सीएमओ भी मिले कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग के तीन वरिष्ठ अफसर हो चुके हैं संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर सीएमओ भी मिले कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग के तीन वरिष्ठ अफसर हो चुके हैं संक्रमित
Thu, 06 Aug 2020 09:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 Aug 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोरोना संक्रमण का मामला गोरखपुर सीएमओ कार्यालय तक पहुंच गया है। गुरुवार को गोरखपुर जिले में 189 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें एक नाम सीएमओ का भी है।
विज्ञापन
गौरतलब हैं कि जिले में बुधवार को 81 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इन मरीजों में दो एडिशनल सीएमओ समेत बीआरडी मेडिकल कॉलेज के तीन कर्मी भी शामिल थे। वहीं एसीएमओ के पॉजिटिव मिलने के बाद सीएमओ ने भी खुद की कोरोना जांच कराई थी।
विज्ञापन
अभी तक गोरखपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 2983 हो गई है। इनमें 68 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जबकि 991 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं जिले में अभी भी 1367 कोरोना मरीज एक्टिव हैं।
विज्ञापन