फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur cloth market

त्योहार व लगन से कपड़ा मार्केट गुलजार

Wed, 28 Oct 2020 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur cloth market
त्योहार व लगन से कपड़ा मार्केट गुलजार
विज्ञापन

गोरखपुर। त्योहार और लगन के कारण कपड़ों के बाजार गुलजार होने लगे हैं। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में कपड़ों की मांग बढ़ी है। दिवाली समेत अन्य त्योहारों को देखते हुए लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है।
दिवाली के मौके के लिए कुर्ता पायजामा और शादी-ब्याह के मौके के लिए लोग शेरवानी खरीदना पसंद कर रहे हैं। युवाओं के लिए बाजार में अलग-अलग कंपनियों की पैंट-शर्ट भी हैं। युवतियों के लिए कुर्ती, डिजाइनर सूट, लांग सलवार सूट, प्रिंटेड पैंट व अन्य डिजाइनर कपड़े उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए जार्जेट, सिफॉन की साड़ियां आ गई हैं। कॉटन की साड़ियों के आरामदायक होने से महिलाएं इसे खूब पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

छोटे बच्चों के कपड़े भी लुभा रहे
बाजार में छोटे बच्चों के कपड़े भी काफी लुभा रहे हैं। प्रिंटेड पैंट, डिजाइनर फ्रॉक्स के अलावा प्रिंटेड शर्ट व पैंट भी काफी मांग है। त्योहार के साथ स्कूल की पढ़ाई के लिए भी बच्चों के लिए कपडे़ खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के प्रमुख कपड़ा बाजार
गोलघर, रेती, पांडेयहाता, गीता प्रेस रोड, घंटाघर, काली बाडलि रोड, अलीनगर, गोरखनाथ, असुरन, पादरी बाजार, रूस्तमपुर, सिंघड़िया, पादरी बाजार, दुर्गाबाड़ी, मोहद्दीपुर, विजय चौराहा समेत आदि प्रमुख बाजार हैं।
कपड़ों के बाजार पर त्योहार का असर दिखने लगा है। त्योहारों और लगन को देखते हुए कपड़ों के बाजार में रौनक आ गई है। दिवाली के वक्त बाजार की रौनक और बढ़ेगी।
-मनीष अग्रवाल, वैन हुसैन
इस वर्ष कपड़ों का बाजार काफी प्रभावित रहा। त्योहारों से ही उम्मीद है। नवंबर में लगन है और इसके पहले दिवाली है। इसका असर दिख रहा है। लोग खरीदारी के लिए बाजार आ रहे हैं।

-वैभव अग्रवाल, ममकिन्स, ओरियन मॉल
ब्रांडेड कपड़ों की मांग त्योहार के साथ लगन में काफी बढ़ जाती है। अब बाजार में ग्राहक नजर आ रहे हैं। शोरूम में त्योहार के साथ लगन को देखते हुए खरीदारी हो रही है। आगे और रौनक बढ़ेगी। कोरोना सेफ्टी के सभी मानकों को ध्यान में रखा जाता है।
-संजय गुप्ता लुइस फोिलिप्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed