फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur city ready to welcome new year 2023

New Year 2023: नए वर्ष के स्वागत के लिए तैयार गोरखपुर शहर, यहां की गई है विशेष तैयारी

Wed, 28 Dec 2022 11:34 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Dec 2022 11:34 AM IST
सार

नए वर्ष की शुरुआत कई लोग आध्यात्मिक तरीके से भी करते हैं। गोलघर स्थित काली मंदिर, गोरखनाथ मंदिर, मानसरोवर, बेतियाहाता स्थित हनुमान मंदिर, चौरहिया गोला स्थित शीतला माता मंदिर, काली बाड़ी मंदिर, हनुमानगढ़ी और असुरन चौक स्थित विष्णु मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है।

विज्ञापन
Gorakhpur city ready to welcome new year 2023
new year 2023 - फोटो : istock

विस्तार

नए वर्ष 2023 के स्वागत के लिए शहर तैयार है। युवाओं और बच्चों में इसे लेकर काफी उत्साह है। नए साल के जश्न मनाने के लिए शहर के रामगढ़ताल, गोरखनाथ मंदिर, चिड़ियाघर, रेलवे म्यूजियम, विनोद वन, व्ही पार्क, आंबेडकर पार्क समेत विभिन्न पिकनिक स्पॉट पर तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन


इन स्थानों पर साफ-सफाई का कार्य पूरा होने के साथ ही खान-पान के स्टॉल भी सज गए हैं। नए वर्ष के जश्न के अवसर पर यहां बच्चे खूब मस्ती करते हैं। कई लोग तरकुलहा माता मंदिर, बुढ़िया माई मंदिर में परिवार व दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जाते हैं। युवाओं की टोली भी नए वर्ष के स्वागत के लिए तैयार है।
विज्ञापन


तारामंडल में रहने वाले राजन, शिवानी, रुद्र, साक्षी और गौरी ने बताया कि नए साल पर परिवार के साथ गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। रामगढ़ताल में बोटिंग का लुत्फ उठाने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाउदपुर के सरवन यादव ने कहा कि दोस्तों के साथ तरकुलहा माई के दर्शन करने की तैयारी है। कक्षा 12 में पढ़ने वाली तान्या और निधि सिंह ने कहा कि रेल म्यूजियम घूमने जाएंगे।

एक निजी कंपनी में कार्य करने वाली अंकिता पांडेय ने कहा कि परिवार के साथ चिड़ियाघर जाने की योजना है। 52 वर्षीय श्याम बिहारी सिंह ने कहा कि नवर्ष की शुरुआत बाबा भोलेनाथ का दर्शन से करेंगे।


मंदिरों में भी जुटती है भीड़
नए वर्ष की शुरुआत कई लोग आध्यात्मिक तरीके से भी करते हैं। गोलघर स्थित काली मंदिर, गोरखनाथ मंदिर, मानसरोवर, बेतियाहाता स्थित हनुमान मंदिर, चौरहिया गोला स्थित शीतला माता मंदिर, काली बाड़ी मंदिर, हनुमानगढ़ी और असुरन चौक स्थित विष्णु मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed