{"_id":"6056d89d8ebc3ed8330007fd","slug":"gorakhpur-city-many-road-will-be-one-way-due-traffic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर वासी कृपया ध्यान दें: आज से कई रास्ते हो गए हैं वन-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर वासी कृपया ध्यान दें: आज से कई रास्ते हो गए हैं वन-वे
Sun, 21 Mar 2021 10:56 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:56 AM IST
सार
- शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस सख्ती से कराएगी पालन
- गोलघर में नहीं घुसेंगे ऑटो, माल वाहक वाहन, नियम तोड़ने वालों से वसूला जाएगा भारी जुर्माना
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई रास्तों को वन-वे कर दिया गया है। इसके साथ ही गोलघर में किसी भी प्रकार के ऑटो, माल वाहक वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नौसड़ की ओर से आने वाले ऑटो को ट्रांसपोर्टनगर से फलमंडी, अमर उजाला तिराहा की ओर से जाना होगा।
यह बदलाव रविवार से सख्ती से लागू कर दिया जाएगा। अगर आप घर से निकल रहे हैैं तो यह सूचना जरूर पढ़ लें। एसएसपी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि जो भी यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया जाएगा उससे भारी जुर्माना वसूला जाएगा। जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
यह बदलाव रविवार से सख्ती से लागू कर दिया जाएगा। अगर आप घर से निकल रहे हैैं तो यह सूचना जरूर पढ़ लें। एसएसपी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि जो भी यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया जाएगा उससे भारी जुर्माना वसूला जाएगा। जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
इन रास्तों को किया गया वन-वे
- सिटी मॉल से कार्मल स्कूल की ओर वाहन नहीं जाएंगे, कार्मल मोड़ से सिटी मॉल की ओर किसी भी वाहन को आने दिया जाएगा।
- पार्क रेजीडेंसी होटल से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम की तरफ वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे। विपरीत दिशा से वाहन आएंगे।
- गांधी गली से अग्रसेन तिराहा की ओर सभी वाहन जाएंगे लेकिन विपरीत दिशा से नहीं आएंगे।
यहां पर रोक दिए जाएंगे ऑटो, मालवाहक, पिकअप
- कालीमंदिर चौराहा से गोलघर की तरफ ऑटो, मालवाहक वाहनों को सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक नहीं जाने दिया जाएगा।
- शास्त्री चौक से कचहरी चौक की ओर सुबह आठ से रात आठ बजे तक ऑटो, मालवाहक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- हरिओमनगर से कचहरी की ओर सुबह आठ से रात आठ बजे तक ऑटो, मालवाहक वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
- पोस्ट ऑफिस से गणेश चौराहा की ओर सुबह आठ से रात आठ बजे तक मालवाहक, ऑटो नहीं जाएंगे।
इन रास्तों से जाएंगे ऑटो
- नौसड़ की ओर से आने वाले ऑटो, जीप, मैजिक, माल वाहक वाहन ट्रांसपोर्टनगर, फलमंडी, रुस्तमपुर, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज, छात्रसंघ होते हुए जाएंगे।