फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur city many road will be one-way due traffic

गोरखपुर वासी कृपया ध्यान दें: आज से कई रास्ते हो गए हैं वन-वे

Sun, 21 Mar 2021 10:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 21 Mar 2021 10:56 AM IST
सार

  • शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस सख्ती से कराएगी पालन
  • गोलघर में नहीं घुसेंगे ऑटो, माल वाहक वाहन, नियम तोड़ने वालों से वसूला जाएगा भारी जुर्माना

 

विज्ञापन
Gorakhpur city many road will be one-way due traffic
ट्रैफिक जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई रास्तों को वन-वे कर दिया गया है। इसके साथ ही गोलघर में किसी भी प्रकार के ऑटो, माल वाहक वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नौसड़ की ओर से आने वाले ऑटो को ट्रांसपोर्टनगर से फलमंडी, अमर उजाला तिराहा की ओर से जाना होगा।
विज्ञापन


यह बदलाव रविवार से सख्ती से लागू कर दिया जाएगा। अगर आप घर से निकल रहे हैैं तो यह सूचना जरूर पढ़ लें। एसएसपी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि जो भी यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया जाएगा उससे भारी जुर्माना वसूला जाएगा। जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन


 

इन रास्तों को किया गया वन-वे

  • सिटी मॉल से कार्मल स्कूल की ओर वाहन नहीं जाएंगे, कार्मल मोड़ से सिटी मॉल की ओर किसी भी वाहन को आने दिया जाएगा।
  • पार्क रेजीडेंसी होटल से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम की तरफ वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे। विपरीत दिशा से वाहन आएंगे।
  • गांधी गली से अग्रसेन तिराहा की ओर सभी वाहन जाएंगे लेकिन विपरीत दिशा से नहीं आएंगे।

यहां पर रोक दिए जाएंगे ऑटो, मालवाहक, पिकअप
  • कालीमंदिर चौराहा से गोलघर की तरफ ऑटो, मालवाहक वाहनों को सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक नहीं जाने दिया जाएगा।
  • शास्त्री चौक से कचहरी चौक की ओर सुबह आठ से रात आठ बजे तक ऑटो, मालवाहक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • हरिओमनगर से कचहरी की ओर सुबह आठ से रात आठ बजे तक ऑटो, मालवाहक वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
  • पोस्ट ऑफिस से गणेश चौराहा की ओर सुबह आठ से रात आठ बजे तक मालवाहक, ऑटो नहीं जाएंगे।

इन रास्तों से जाएंगे ऑटो
  • नौसड़ की ओर से आने वाले ऑटो, जीप, मैजिक, माल वाहक वाहन ट्रांसपोर्टनगर, फलमंडी, रुस्तमपुर, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज, छात्रसंघ होते हुए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed