फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur child molesters escaped from observation home and fled to Nepal, teams deployed for arrest

Gorakhpur News: बाल अपचारी संप्रेक्षण गृह से भागे और नेपाल पहुंच गए, गिरफ्तारी के लिए अब सीमा पर डटी टीम

Thu, 29 Aug 2024 12:15 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 29 Aug 2024 12:15 PM IST
सार

मंगलवार की भोर में लूट के केस में 10 माह से निरुद्ध कैंपियरगंज, आर्म्स एक्ट में पकड़े गए चौरीचौरा व दुष्कर्म के मामले में निरुद्ध महराजगंज जिले के अपचारी ने लोहे की राड से छत की सीढ़ी पर लगा ताला तोड़ दिया। इसके बाद छत से कूदकर तीनों फरार हो गए।

विज्ञापन
Gorakhpur child molesters escaped from observation home and fled to Nepal, teams deployed for arrest
भारत नेपाल सीमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सूर्यकुंड स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह से फरार तीन अपचारी नेपाल भाग गए हैं। तीनों की लोकेशन नेपाल में मिलने के बाद पुलिस टीम और प्रभारी बॉर्डर पर जमे हुए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार बाल अपचारियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज जिले के 205 अपचारी निरुद्ध हैं। मंगलवार की भोर में लूट के केस में 10 माह से निरुद्ध कैंपियरगंज, आर्म्स एक्ट में पकड़े गए चौरीचौरा व दुष्कर्म के मामले में निरुद्ध महराजगंज जिले के अपचारी ने लोहे की राड से छत की सीढ़ी पर लगा ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद छत से कूदकर तीनों फरार हो गए। सुबह आठ बजे गिनती के समय कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई तो अधीक्षक को बताया। छानबीन करने पर पता चला कि तीनों छत के रास्ते भागे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षक ने पहले अपने स्तर से तलाश की लेकिन पता नहीं चला तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। तिवारीपुर थाना पुलिस ने राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा, लेकिन पता नहीं चला। दोपहर में डीएम कृष्णा करुणेश व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने यहां पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

अब पुलिस को पता चला है कि तीनों नेपाल भाग गए हैं। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस टीम फरार बाल अपचारियों की तलाश कर रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।


क्षमता से चार गुना बाल अपचारी निरुद्ध
सूर्यकुंड स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में 50 बाल अपचारियों के रहने की क्षमता है। यहां वर्तमान में 205 बाल अपचारी को रखा गया है। छेड़खानी, पाक्सो, हत्या, लूट समेत कई अपराध में शामिल बाल अपचारियों को यहां रखा गया है। सूत्रों की मानें तो एक बेड पर दो से तीन बाल अपचारी सोते हैं। इस वजह से भी बाल अपचारी यहां घुटन महसूस करते हैं और भागने के बारे में सोचने लगते हैं। इससे पहले भी यहां से बाल अपचारी भागे हैं, लेकिन कुछ ही देर में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed