फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur BRD OPD crowd reached district hospital

कोरोना का असर: गोरखपुर बीआरडी ओपीडी की भीड़ पहुंची जिला अस्पताल, एक साथ पहुंचे 1600 से अधिक मरीज

Wed, 14 Apr 2021 08:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Apr 2021 08:54 PM IST
सार

  • आधे समय की ओपीडी में पहुंचे 1600 से अधिक मरीज
  • पहले दिन 248 मरीजों ने टेलीमेडिसिन सुविधा का लिया लाभ

विज्ञापन
Gorakhpur BRD OPD crowd reached district hospital
जिला अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के कारण बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी पूरी तरह से बंद कर दी गई है। इससे वहां के मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल आ गए। ऐसे में जिला अस्पताल में भीड़ बढ़ गई। स्थिति ऐसी रही कि 12 बजे तक 1600 मरीज जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे। जबकि डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की वजह से 12 आधे समय तक ही ओपीडी चली। इस बीच 248 मरीजों ने टेलीमेडिसिन का सहारा लिया।

विज्ञापन


बुधवार को सबसे ज्यादा भीड़ जिला अस्पताल में रही। बीआरडी मेडिकल कॉलेज की सामान्य ओपीडी बंद होने के कारण लौटे मरीज जिला अस्पताल पहुंच गए। करीब 1600 मरीजों का इलाज हुआ। ऑफलाइन ओपीडी में मरीजों की जबरदस्त भीड़ रही। सबसे ज्यादा मरीज मेडिसिन विभाग में आए।
विज्ञापन


इसके अलावा पीडियाट्रिक, आर्थोपेडिक, साइकाइट्रिक, ईएनटी समेत कई विभागों में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। जिला अस्पताल के एसआईसी ने बुधवार से टेलीमेडिसिन की शुरुआत भी कर दी है। पहले दिन 248 मरीजों टेलीमेडिसिन का लाभ लिया है। इस बीच कुछ मरीजों ने डॉक्टरों के पास रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए भी फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बीआरडी में साढ़े चार हजार मरीजों की होती है ओपीडी

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी पूरी तरह से बंद रही। यहां पर औसतन करीब साढ़े चार हजार मरीज इलाज कराने प्रतिदिन आते हैं। मेडिकल कॉलेज में बुधवार से टेलीमेडिसिन ओपीडी शुरू की गई है। इसके लिए चार नंबर जारी किए गए हैं। एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है। पहले दिन सिर्फ 56 मरीजों ने फोन पर सलाह ली।

निजी चिकित्सक सीमित कर रहे ओपीडी
जिले में बुजुर्ग निजी चिकित्सकों ने ओपीडी को सीमित कर दी है। फिजीशियन डॉ. आरपी त्रिपाठी ने बताया कि अब वह दिन में सिर्फ एक बार ही ओपीडी का संचालन कर रहे हैं। इसके अलावा शहर के एक दर्जन से अधिक डॉक्टरों ने ओपीडी को पूरी तरह से सीमित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed