फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur-Basti: Two dead in Rapti boat capsize, three dead due to lightning

Gorakhpur-Basti : राप्ती में नाव पलटने से दो की मौत, बिजली गिरने से तीन की जान गई

Mon, 10 Oct 2022 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर/बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर/बस्ती Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 01:32 AM IST
सार

Gorakhpur-Basti: गोरखपुर और बस्ती मंडल में पिछले चार दिनों से कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई है। रविवार को गोरखपुर में बारिश से उफनाई राप्ती नदी में नाव पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर में बिजली गिरने से तीन लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
Gorakhpur-Basti: Two dead in Rapti boat capsize, three dead due to lightning
गोरखपुर राप्ती नदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर और बस्ती मंडल में पिछले चार दिनों से कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई है। इससे जहां अगेती धान की फसल और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है, वहीं कई इलाकों में जलभराव हो गया है। रविवार को गोरखपुर में बारिश से उफनाई राप्ती नदी में नाव पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर में बिजली गिरने से तीन लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन


सिद्धार्थनगर में चार दिन में 150 मिमी से अधिक बारिश हुई है। रविवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह महिलाएं झुलस गईं। संतकबीरनगर में भी रविवार को बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। बस्ती में करीब 157 मिलीमीटर बारिश हुई है। जिले में बारिश के कारण किसी के हताहत होने, मकान, रिहायशी झोपड़ी आदि गिरने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


कुशीनगर के पडरौना शहर और आसपास के इलाकों में रविवार दोपहर ढाई बजे से सवा तीन बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने से तीन लोग झुलस गए। महराजगंज में बारिश से सैकड़ों एकड़ फसल में जलभराव हो गया है। जनहानि सूचना नहीं है। तीन दिन पहले हुई बारिश में पनियरा क्षेत्र में तीन लोगों का घर गिर गया था। देवरिया में सरयू नदी उफान पर है, जिससे कई गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed