{"_id":"5fd2847c8ebc3e3c9429dbd7","slug":"gorakhpur-anand-vihar-terminus-special-canceled-till-31-january-gorakhpur-city-news-gkp3763712158","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 जनवरी तक गोरखपुर-आंनद विहार टर्मिनस स्पेशल निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 जनवरी तक गोरखपुर-आंनद विहार टर्मिनस स्पेशल निरस्त
विज्ञापन

गोरखपुर। कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ने लगा है। रेलवे प्रशासन ने घने कोहरे एवं खराब मौसम से होने वाली परिचालनिक कठिनाइयों के चलते गोरखपुर-आनंद विहार स्पेेशल को 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक निरस्त कर दिया है।
इसके अलावा रेलवे प्रशासन ने चौरीचौरा एक्सप्रेस को गोरखपुर से प्रयागराज-रामबाग तक ही चलाने का निर्णय लिया है।
इन ट्रेनों का निरस्तीकरण
02571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल 16, 20, 23, 27 एवं 30 दिसंबर, 2020 तथा 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 जनवरी, 2021 दिन प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी।
02572 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी 17, 21, 24, 28 एवं 31 दिसंबर, 2020 तथा 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जनवरी एवं 01 फरवरी, 2021 दिन प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
इन ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण
05004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा स्पेशल 16 दिसंबर, 2020 से 31 जनवरी, 2021 तक प्रयागराज रामबाग से कानपुर अनवरगंज के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
05003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर स्पेशल 16 दिसंबर, 2020 से 31 जनवरी, 2021 तक कानपुर अनवरगंज-प्रयागराज रामबाग के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
दरभंगा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन आज निरस्त रहेगी
गोरखपुर। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते दरभंगा से 11 दिसंबर को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल निरस्त रहेगी। अमृतसर से 13 दिसंबर को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल ट्रेन भी नहीं चलाई जाएगी। इसके अलावा अमृतसर से 11 दिसंबर को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल अंबाला से चलाई जाएगी। जयनगर से 11 दिसंबर को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल अमृतसर-अंबाला के बीच निरस्त रहेगी। ब्यूरो