फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Amrutani raw liquor and smack business became crime den

यहीं यू-ट्यूबर से हुआ था दुष्कर्म: गोरखपुर की अमरूतानी, कच्ची शराब और स्मैक के धंधे के साथ अपराध का बना अड्डा

Tue, 08 Aug 2023 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Aug 2023 01:46 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि अमरूतानी में सुरक्षा के लिए एक पुलिस चौकी खोली गई है, लेकिन यह सही है कि वहां पर घने क्षेत्र में पेड़ होने की वजह से गश्त नहीं हो पाती थी। घटना से सबक लेते हुए बंधे और अमरूतानी में जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है।

विज्ञापन
Gorakhpur Amrutani raw liquor and smack business became crime den
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले में तीन थानों की सीमा पर स्थित अमरूतानी, यू-ट्यूबर युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से फिर सुर्खियों में है। कच्ची शराब और स्मैक के धंधे के लिए पहले से कुख्यात अमरूतानी, अब अपराध का भी अड्डा बनता जा रहा है। तीन थानों की पुलिस, सीमा विवाद में उलझ जाती है और अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से फरार हो जाते हैं।

विज्ञापन


अमरूतानी इलाके की निगरानी के लिए हाईवे किनारे पुलिस चौकी तो खुली है, लेकिन इससे भी एक ही हिस्से में नजर रख पाती है। हालांकि सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद अफसर सख्त हुए हैं, और पुलिस को पूरे इलाके में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अमरूतानी रामगढ़ताल, राजघाट और गीडा थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित है। इसका थोड़ा-थोड़ा हिस्सा तीनों थाना क्षेत्रों में पड़ता है। हकीकत यही है कि तीनों थानों की पुलिस इस क्षेत्र में अमरूद और अन्य पेड़ों का जंगल होने के नाते गश्त नहीं करती। अफसर सख्ती बरतते हैं तो गश्त और कभी- कभी कार्रवाई करके पुलिस शांत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पुलिस को शक, संपत्ति व रिश्तों में कड़वाहट बनी मासूम की हत्या की वजह

ऐसे में पूरे अमरूतानी में स्मैक और कच्ची शराब बनती और धड़ल्ले से बिकती है। पुलिस की गश्त नहीं होने की वजह से यह अपराधियों की शरणस्थली भी बन गई है। यू-ट्यूबर युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना यहां कोई पहली वारदात नहीं है। इसके पहले भी हत्या, सामूहिक दुष्कर्म, छेड़खानी जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बड़ी घटनाओं के बाद अफसरों के निर्देश पर पुलिस सख्ती बरतती नजर आती है, लेकिन फिर सबकुछ पुराने ढर्रे पर आ जाता है।

स्मैक और कच्ची शराब के धंधेबाजों के खिलाफ सख्ती का हाल यह है कि पुलिस को इसकी जानकारी होने के बाद भी यह धंधा बेरोकटोक जारी है। एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने विशेष अभियान भी चलाया। इससे थोड़ा अंकुश भी लगा, लेकिन धंधा खत्म नहीं हुआ। एसएसपी ने यहां एक पुलिस चौकी भी खोल दी, लेकिन इसके बाद भी घटना हुई तो इसकी एकमात्र वजह है कि चौकी का क्षेत्र सिर्फ एक हिस्से को ही कवर करता है, अन्य हिस्सों में आज भी पुलिस की गश्त नहीं है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च, परिवार ने बयां किया दर्द, कराहते हुए रातभर बदली करवटें; क्रूरता..

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि अमरूतानी में सुरक्षा के लिए एक पुलिस चौकी खोली गई है, लेकिन यह सही है कि वहां पर घने क्षेत्र में पेड़ होने की वजह से गश्त नहीं हो पाती थी। घटना से सबक लेते हुए बंधे और अमरूतानी में जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। रात में विशेषकर पुलिस वहां पर गश्त और निगरानी करेगी। भविष्य में कुछ और पुलिस चौकियां भी खोलने की तैयारी है।

 

 

अमरूतानी में पूर्व में हुईं घटनाएं

केस एक
तीन अगस्त 2023: रात में राजघाट पुलिस के पास से ऑटो से घर जा रही एक यू-ट्यूबर युवती को जबरन अमरूतानी ले जाकर छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुल से अमरूतानी तक ले जाने के बीच में कहीं पर भी पुलिस नहीं थी। इस घटना ने पुलिस की छवि खराब की। हालांकि पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में पैर में गोली मार दी। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन घटना ने पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़ा किया।

इसे भी पढ़ें:  शादी के तीन माह बाद प्रेमी संग फरार हुई महिला, पति ने थाने में लगाई मदद की गुहार

केस दो
9 मई 2023: एक युवती के साथ अमरूतानी के पास शराब के नशे में छेड़खानी की गई। दिव्यांग चाचा ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई थी। युवती का घर अमरूतानी से कुछ दूरी पर ही है। युवती सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान बैठकर शराब पी रहे युवक ने छेड़खानी कर दी थी। शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे चाचा ने विरोध किया तो मारपीट की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भिजवाया था।

केस तीन
16 जून 2019: अमरूतानी में दीपक नाम के मजदूर की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने दोस्त के साथ शराब पीने गया था। वहां पर आपस में विवाद होने के बाद दोस्त ने ही उसकी हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश भी कर दिया था। लेकिन कई दिनों तक पुलिस को घटना के लिए विरोध भी झेलना पड़ा था। लोगों ने पुल पर तब जाम भी लगाया था।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed