{"_id":"60390cd08ebc3ee968393fb1","slug":"gorakhpur-airport-gets-bomb-inhibitors","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर एयरपोर्ट को मिला बम इन्हिबिटर, जानिए क्या है इसका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर एयरपोर्ट को मिला बम इन्हिबिटर, जानिए क्या है इसका काम
Fri, 26 Feb 2021 08:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Feb 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर एयरपोर्ट को और सुरक्षित बनाने के लिए एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया ने एयरपोर्ट प्रशासन को बम इन्हिबिटर उपलब्ध कराया है। इसके प्रयोग से आरडीएक्स/टीएनटी एक्सप्लोसिव का प्रभाव 72 से 80 प्रतिशत तक खत्म हो जाता है और जानमाल का नुकसान बेहद कम होता है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट के सुरक्षा में लगे कर्मचारियों को एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रभाकर बाजपेई के निर्देशन और मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार कौशल की देखरेख में बम इन्हिबिटर का दो दिवसीय प्रशिक्षण भी पूरा करा लिया गया है।
विज्ञापन
दो सुरक्षाकर्मी भी इस बम इन्हिबिटर का इस्तेमाल आसानी से कर सकेंगे। इससे डेढ़ से दो किलो तक आरडीएक्स/टीएनटी एक्सप्लोसिव के प्रभाव को कम करके लोगों के जानमाल की सुरक्षा की जा सकती है। तकरीबन 30 किलो का यह बैग सर्किट यू सेफ में खुलकर बम को कवर कर लेता है। संदिग्ध वस्तु के मिलने पर उसे इस बम इन्हिबिटर से कवर किया जाता है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई ने बताया कि बम इन्हिबिटर मिलने से अब एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके पहले सुरक्षा के लिए यहां एयरपोर्ट प्रशासन को बम सूट और पोर्टेबल एक्सरे मशीन भी मिल चुकी है। जो ऑब्जेक्ट को खोले किए बिना ही उसके अंदर की चीजों का पता लगा लेती है। वहीं बम सूट पहनकर किसी भी एक्सप्लोसिव को निष्क्रिय किये जाने में मदद मिलती है।