फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur AIIMS Executive Director Dr. Surekha removed

Action : गोरखपुर एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा हटाई गईं, सीवीसी की रिपोर्ट पर की गई है कार्रवाई

Wed, 03 Jan 2024 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Jan 2024 06:30 AM IST
सार

उनका कार्यकाल अभी करीब डेढ़ साल बचा था। एम्स पटना के निदेशक डॉ. जीके पाल को गोरखपुर का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

विज्ञापन
Gorakhpur AIIMS Executive Director Dr. Surekha removed
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की रिपोर्ट के आधार पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर को हटा दिया गया है। उनका कार्यकाल अभी करीब डेढ़ साल बचा था। एम्स पटना के निदेशक डॉ. जीके पाल को गोरखपुर का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

विज्ञापन


एम्स के उपनिदेशक प्रशासन अरुण कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि कार्यवाहक निदेशक बुधवार को गोरखपुर आएंगे। उन्हें छह महीने के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारी निदेशक रहीं डॉ. सुरेखा किशोर के खिलाफ शिकायतों की जांच सीवीसी कर रही है। जांच प्रभावित होने की आशंका के चलते कमेटी ऑफ कैबिनेट ने कार्यकाल को समय से पहले खत्म करने की मंजूरी दे दी। 
विज्ञापन


दोनों बेटों की नियुक्ति के मामले फंसीं :
सुरेखा किशोर अपने दोनों बेटों डॉ. शिखर किशोर वर्मा और डॉ. शिवल किशोर वर्मा की नियुक्ति के मामले में घिरी हैं। सूत्रों की मानें तो इसकी शिकायत केंद्रीय सतर्कता आयोग से हुई थी। जांच में कई अनियमितताएं मिलीं। इसके बाद इन्हें हटाने की कार्रवाई की गई। केंद्रीय सतर्कता आयोग से मई 2023 में शिकायत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आरोप लगाया गया था कि डॉ. सुरेखा किशोर ने कार्यालय और पद का स्पष्ट दुरुपयोग किया है। वह नियुक्ति प्राधिकारी थीं। उनके बेटों डॉ. शिखर किशोर वर्मा और डॉ. शिवल किशोर वर्मा को चयन समिति की सिफारिश के अनुमोदन के आधार पर नियुक्त किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed