{"_id":"644d89f4816c2a5936006c69","slug":"gorakhpur-20-lakh-loan-was-taken-on-the-land-by-forgery-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-146372-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर : जालसाजी कर जमीन पर ले लिया 20 लाख लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर : जालसाजी कर जमीन पर ले लिया 20 लाख लोन
विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट इलाके के महेवा चकरा अव्वल की रहने वाली शीला को महिला ने ठग लिया। उसकी जमीन पर बैंक से 20 लाख रुपये लोन करा लिया। इसके बाद बैंक में फर्जी खाता खोलकर लोन की रकम भी हड़प ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गोधना देवी और उसके दो बेटों संतोष और संजय के पर जालसाजी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शीला ने बताया कि साल 2015 में कुछ रुपये की जरूरत थी। इस बीच उसका संपर्क गोरखनाथ इलाके के हुमांयुपुर उत्तरी की रहने वाली महिला गोधना से हुई। गोधना से ब्याज पर 10 हजार रुपये लिए और कुछ दिनों बाद ब्याज समेत लौटा दी। इसके बाद अगस्त 2015 में दोबारा रुपये की जरूरत पड़ी। एक बार फिर ब्याज पर रुपये लेने गोधना के पास पहुंचीं, तो उसने बैंक से लोन दिलाने के लिए कहा। इसके लिए उसने जमीन का कागजात मांगे। कागजात पर देने पर सादे पेपर पर साइन भी कराया। इसके बाद बहाना करके जमीन की रजिस्ट्री का पेपर भी ले लिया। रुपये भी नहीं मिले।
इस इस बीच बैंक से नोटिस आया तो लोन की जानकारी हुई। मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। जनता दरबार में मुख्यमंत्री से मुलाकात की तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। महिला का आरोप है कि नोटिस आने पर जब इसकी शिकायत लेकर गोधना के घर पहुंचीं तो वह अपने बेटों संग जानमाल की धमकी देने लगी।