{"_id":"64556712ebd2b966f204309a","slug":"gorakhnath-temple-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-153851-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ मंदिर : नव देव-मंदिरों में विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा 21 को, सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ मंदिर : नव देव-मंदिरों में विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा 21 को, सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल
Sat, 06 May 2023 10:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Updated Sat, 06 May 2023 10:29 AM IST
सार
मुख्य पुजारी कमलनाथ महराज ने दी। उन्होंने बताया कि गोरक्षपीठ में नव देव विग्रहों वाला नवीन मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ आठ मई से होगा। दो सप्ताह के दौरान लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, शिव महापुराण कथा व श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन होगा।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर परिसर में बने नव देव-मंदिरों में विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा 21 मई को मुख्यमंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखनाथ मंदिर परिसर में बने नव देव-मंदिरों में विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आठ मई से 21 मई, तक दो चरणों में अलग-अलग कथाएं आयोजित होंगी। आठ मई से शिव महापुराण तो 15 मई से श्रीमद्भागवत कथा होगी। 21 मई, को कथा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णता के साथ मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ सभी देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।
यह जानकारी मंदिर के मुख्य पुजारी कमलनाथ महराज ने दी। उन्होंने बताया कि गोरक्षपीठ में नव देव विग्रहों वाला नवीन मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ आठ मई से होगा। दो सप्ताह के दौरान लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, शिव महापुराण कथा व श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन होगा।
कथारस के अभिसिंचन के लिए सुपरिचित कथावाचक बालकदास महाराज और डॉ. श्याम सुंदर पराशर मंदिर परिसर में आएंगे। पहले चरण में शिव महापुराण की कथा वाचन 8 से 14 मई तक बालकदास जी करेंगे। जबकि दूसरे चरण में 15 से 21 मई तक डॉ. श्याम सुंदर पराशर श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। शिव महापुराण की कथा का श्रवण अपराह्न 3.00 बजे से 6.00 बजे तक तथा श्रीमद्भागवत कथामृत का पान अपराह्न 3.00 बजे से 6.00 बजे तक किया जा सकेगा। अलग-अलग तिथियों में कथाएं गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में होंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के आनुष्ठानिक कार्यक्रमों की शृंखला में 15 से 21 मई तक श्री श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन गोरखनाथ मंदिर की यज्ञशाला में होगा। यज्ञाचार्य की भूमिका का निर्वहन मंदिर के मुख्य पुरोहित पंडित रामानुज त्रिपाठी वैदिक करेंगे।