फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhnath temple attack Team arrived with dog squad and bomb disposal squad investigated every corner

गोरखनाथ मंदिर हमला: डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता के साथ पहुंची टीम ने कोने-कोने की जांच की, त्योहार को लेकर बढ़ाई सतर्कता

Thu, 07 Apr 2022 11:53 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 07 Apr 2022 11:53 PM IST
सार

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमले के बाद मंदिर, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Gorakhnath temple attack Team arrived with dog squad and bomb disposal squad investigated every corner
वाहन चेकिंग में जुटी टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर और एयरपोर्ट की सुरक्षा की गुरुवार को जांच की गई। एसपी सिटी और सीओ एलआईयू की टीम ने निरीक्षण कर सतर्कता बरतने को कहा। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता के साथ पहुंची टीम ने एक-एक कोने की जांच भी की। हालांकि, इस दौरान कहीं भी कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमले के बाद मंदिर, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। इसी क्रम में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर एसपी सिटी और सीओ एलआईयू गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। मंदिर में सुरक्षा में किए गए बदलाव को देखे। जैसे मंदिर में आने-जाने वालों की चेकिंग कैसे की जा रही है, इसे अफसरों ने परखा और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि एमएलसी निर्वाचन चुनाव 2022 एवं त्योहारों को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर एयरपोर्ट परिसर एवं गोरखनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट, गोरखनाथ मंदिर परिसर तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए एयरपोर्ट पर संदिग्ध सामान एवं गोरखनाथ मंदिर परिसर में खड़े वाहनों की डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल स्क्वॉड द्वारा चेकिंग की गई। एयरपोर्ट परिसर में हुई चेकिंग के दौरान सीओ कैंट, प्रभारी निरीक्षक कैंट व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशी शराब के साथ पकड़ा गया युवक
गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षा की सतर्कता का असर भी दिखने लगा है। गुरुवार को पुलिस ने एक युवक को देशी शराब के साथ पकड़ा। वह बोरे में शराब भरकर स्कूटर की डिकी में रखा था। उसके साथ एक लड़की भी थी, जो भाग गई। इसके पहले मंगलवार को भी एक युवक को प्लास्टिक की पिस्टल के साथ पकड़ा गया था, जिसे हिदायत देकर छोड़ा गया।


पुलिस ने एसएसबी के साथ मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिया
गोरखनाथ इलाके में बृहस्पतिवार को पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ मार्च का सुरक्षा का एहसास दिलाया। रमजान, नवरात्र त्योहार और एमएलसी चुनाव आदि को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील इलाकों में मार्च किया जा रहा है। गोरखनाथ मंदिर के आस-पास के मोहल्ले में मार्च करने वाले जवानों ने शांति का संदेश दिया तथा किसी तरह के उपद्रव पर सख्ती की हिदायत दी। वहीं, कैंट इलाके में इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने भी एसएसबी जवानों के साथ मार्च किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed