फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhnath mandir Attack Case Murtaza was in contact with a girl from ISIS, bought foreign SIM with dollars

UP: ISIS की एक युवती से संपर्क में था मुर्तजा, डालर से खरीदा था विदेशी सिम, सर्च करता था प्रतिबंधित वेबसाइट्स

Tue, 31 Jan 2023 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 31 Jan 2023 11:44 AM IST
सार

मुर्तजा ने डालर से विदेशी सिम खरीदा था, जिसका इस्तेमाल वह प्रतिबंधित वेबसाइट्स को सर्च करने में किया करता था। सिम की मदद से ही वह प्रतिबंधित वेबसाइट पर सर्च कर जिहादी वीडियो देखा करता था। मुर्तजा के पास से नेपाली करेंसी के साथ डालर भी मिला है। यह भी सामने आया है कि कई खातों में वह रुपये भेजा करता था।

विज्ञापन
Gorakhnath mandir Attack Case Murtaza was in contact with a girl from ISIS, bought foreign SIM with dollars
आतंकी मुर्तजा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में तीन अप्रैल 2022 को अहमद मुर्तजा अब्बासी ने गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों (पीएसी के जवान) पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया था। इससे दो सिपाहियों गोपाल गौड़ व अनिल पासवान को गंभीर चोटें आईं थीं। उस समय मुर्तजा की कोशिश यही थी कि किसी भी हाल में गोरखनाथ मंदिर परिसर में घुसा जाए। हालांकि, बांके के साथ उसे पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया था। 
विज्ञापन


उधर, सोमवार को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद उसके घर पर सन्नाटा पसर गया। परिवार की एक महिला सामने आई और मीडियाकर्मियों से उलझ गई। उन्होंने बताया कि पहले ही बताया गया कि उसके संदिग्ध गतिविधियों से परिवार का कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निजी आवास है। लिहाजा, सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहती है। मंदिर परिसर के बाहरी व आंतरिक सुरक्षा में पुलिस, पीएसी लगी रहती है। आला अफसर भी निगरानी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों को निशाना बनाया गया था। जांच में सामने आया था कि अहमद मुर्तजा अब्बासी जिहाद की नर्सरी तैयार कर रहा था। पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले तक मुर्तजा ने कई बैंक खातों में रुपये भेजकर फंडिंग मुहैया कराई थी।

डालर से खरीदा था विदेशी सिम
मुर्तजा ने डालर से विदेशी सिम खरीदा था, जिसका इस्तेमाल वह प्रतिबंधित वेबसाइट्स को सर्च करने में किया करता था। सिम की मदद से ही वह प्रतिबंधित वेबसाइट पर सर्च कर जिहादी वीडियो देखा करता था। मुर्तजा के पास से नेपाली करेंसी के साथ डालर भी मिला है। यह भी सामने आया है कि कई खातों में वह रुपये भेजा करता था।

 

आईएसआईएस की एक युवती से संपर्क में था मुर्तजा
अहमद मुर्तजा अब्बासी आईएसआईएस कैंप की एक युवती के संपर्क में था। वह युवती से ई-मेल के माध्यम से संपर्क में आया था। पूछताछ में यह भी पता चला था कि मुर्तजा ने युवती के बताए अकाउंट में कई बार रुपये भेजे थे। जांच में इसकी भी पुष्टि हुई थी कि मुर्तजा आईएसआईएस में जाने की तैयारी कर रहा था। युवती ने अपनी फोटो उसे भेजा और भारत आने पर मिलने का वादा किया। मुर्तजा ने युवती की मांग पर उसे 40 हजार रुपये भेजे थे।

मंदिर हमला : कब क्या हुआ
- 02 अप्रैल 2022 : मुर्तजा को खोजते हुए एटीएस की टीम सिविल लाइंस स्थित उसके घर पहुंची।
- 03 अप्रैल 2022 : नेपाल से लौटे मुर्तजा ने गोरखनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर बांके से हमला किया।
- 03 अप्रैल 2022 : मुर्तजा को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने गोरखनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
- 04 अप्रैल 2022 : आतंकी कनेक्शन से मामला जुड़ने पर पुलिस के साथ एटीएस व खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ की।
- 04 अप्रैल 2022 : कोर्ट ने मुर्तजा को एक सप्ताह के लिए पुलिस कस्टडी में रिमांड पर भेजा।
- 05 अप्रैल 2022 : शासन ने मुकदमे की विवेचना एटीएस को सौंपी, लखनऊ से अधिकारी गोरखपुर पहुंचे।
- 05 अप्रैल 2022 : पूछताछ के बाद देर रात एटीएस की टीम मुर्तजा को लेकर लखनऊ चली गई।
- 06 अप्रैल 2022 : एटीएस व कैंट पुलिस ने घर की तलाशी लेने के साथ मुर्तजा के कमरे में ताला बंद किया।
- 07 अप्रैल 2022 : पिता मुनीर को पूछताछ के लिए एटीएस मुख्यालय लखनऊ बुलाया गया।
- 08 अप्रैल 2022 : मुर्तजा के बड़े पिता डा. खालिद को एटीएस ने बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा।
- 10 अप्रैल 2022 : डा. खालिद अब्बासी बयान दर्ज कराने एटीएस के गोरखपुर कार्यालय पहुंचे।
- 11 अप्रैल 2022 : एटीएस ने मुर्तजा को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया, पांच दिन की पीसीआर मिली।
- 12 अप्रैल 2022 : मुर्तजा को लेकर एटीएस उसके घर पहुंची। कमरे से डोंगल व एयरगन मिला।
- 14 अप्रैल 2022 : एटीएस की टीम मुर्तजा को पूछताछ के लिए गोरखपुर से लखनऊ ले गई।
- 15 अप्रैल 2022 : मुर्तजा पर यूएपीए (गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) बढ़ाया।
- 17 अप्रैल 2022 : लखनऊ में पूछताछ के लिए बुलाए गए माता-पिता घर लौटे।
- 19 अप्रैल 2022 : ऑपरेशन के लिए मुर्तजा जिला अस्पताल में भर्ती हुआ।
- 20 अप्रैल 2022 : जांच के बाद जिला अस्पताल में हाथ का ऑपरेशन हुआ।
- 25 अप्रैल 2022 : उपचार के बाद मुर्तजा को एटीएस की टीम लखनऊ ले गई।
- 27 जनवरी 2023 : एटीएस/एनआइए की विशेष कोर्ट ने मुर्तजा पर आरोप तय किए।
- 30 जनवरी 2023 : मुर्तजा को एनआईए कोर्ट से फांसी की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed