फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhnath Mandir Attack after SSP Vipin Tada issued letter to hotel and dhaba operators seeking cooperation

Gorakhnath Mandir Attack: गोरखपुर एसएसपी का नया निर्देश, गैर प्रांत से होटलों में आने वालों की दें सूचना

Fri, 08 Apr 2022 12:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Apr 2022 12:31 PM IST
सार

होटल और ढाबा संचालकों को एसएसपी ने पत्र जारी कर सहयोग मांगा, बोले-होटल में बाहर की ओर लगाएं नाइट विजन कैमरा, सुरक्षित जगह पर रखें डीवीआर।

 

विज्ञापन
Gorakhnath Mandir Attack after SSP Vipin Tada issued letter to hotel and dhaba operators seeking cooperation
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में होटल, ढाबा संचालक गैर प्रांत से आकर रुकने वालों की खुद जानकारी पुलिस को दें, ताकि पुलिस बेवजह रात में होटल में जाकर किसी को परेशान न करें। इसके साथ ही सशस्त्र सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी लगाएं। नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे अंदर के अलावा बाहर की ओर जरूर लगाया जाए, ताकि बाहर आने-जाने वाले वाहनों का नंबर प्लेट साफ नजर आए। इसके साथ ही डीवीआर को ऐसे सुरक्षित स्थान पर रखे, जहां उसे कोई क्षति न पहुंचा सके।

विज्ञापन


यह सहयोग होटल और ढाबा संचालकों से एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने मांगा है। बृहस्पतिवार को शहर के सभी होटल, ढाबा को पत्र भेजकर इस संबंध में अवगत कराया है। एसएसपी ने पत्र में लिखा है कि गोरखपुर की गिनती राष्ट्र के महत्वपूर्ण जनपदों में होती है, विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश का यह अति महत्वपूर्ण जनपद है।
विज्ञापन


यह आर्थिक व राजनैतिक रूप से भी काफी संवेदनशील और महत्वपूर्ण है। नेपाल व बिहार राज्य की सीमा निकट होने के कारण जनपद की संवेदनशीलता और बढ़ जाती है। इस वजह से सुरक्षा में सबका सहयोग जरूरी है। एसएसपी ने पत्र के साथ ही सभी थाने और चौकी प्रभारियों का नंबर भी भेजा है, ताकि लोग सीधे संपर्क में रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर ध्यान देने की अपील

  • संपूर्ण प्रतिष्ठान व बाहरी सड़क सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हों, जिसका डीवीआर सुरक्षित स्थान पर हो।
  • रात में होटल/सराय, ढाबा, मुसाफिरखाना व अन्य प्रतिष्ठानों के आसपास पर्याप्त रोशनी व नाइटविजन सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था हो, ऐसा हो कि वाहनों का नंबर प्लेट पढ़ने में आए।
  • प्रतिष्ठान पर सशस्त्र सुरक्षाकर्मी की तैनाती हों।
  • कर्मचारियों का सत्यापन के लिए यूपी कॉप मोबाइल एप पर प्रक्रिया करें।
  • पार्किंग की व्यवस्था हो, आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जाए।
  • कोई गैर प्रांत या संदिग्ध व्यक्ति आए तो इसकी सूचना पुलिस को दें, यह शहर की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।
  • सभी प्रतिष्ठान मालिक अपने थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज के नंबर पर संपर्क कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed