{"_id":"6a5d39927c6c2da93006eb95","slug":"gorakhnath-circle-officer-ravi-singh-stated-that-the-matter-is-being-investigated-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1390897-2026-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 13.22 लाख की ठगी, रुपये मांगे तो AI से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी- पुणे के 3 लोगों पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 13.22 लाख की ठगी, रुपये मांगे तो AI से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी- पुणे के 3 लोगों पर FIR
Mon, 20 Jul 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:24 AM IST
सार
उरुवा इलाके के पिपरा पांडेय निवासी एक युवक को होटल और रेस्टोरेंट में 20 प्रतिशत लाभ और हिस्सेदारी देने का झांसा देकर पुणे के तीन लोगों ने 13.22 लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने अलग-अलग नंबरों से गाली-गलौज और एआई से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
एफआईआर। (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
उरुवा इलाके के पिपरा पांडेय निवासी एक शख्स को होटल और रेस्टोरेंट में 20 प्रतिशत लाभ और हिस्सेदारी देने के नाम पर पुणे के आरोपी ने 13.22 लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने अलग-अलग नंबरों से गाली-गलौज और एआई से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने शनिवार को आकाश प्रकाश खतवानी, प्रकाश श्रीचंद खतवानी और विजयंती खतवानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, उरुवा इलाके के पिपरा पांडेय निवासी विनीत कुमार पांडेय ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि वर्ष 2024 में पुणे के आकाश प्रकाश खतवानी ने हॉस्पिटैलिटी एचआईवीबी एलएलपी नाम से कंपनी बनाने के लिए उनसे ऑनलाइन संपर्क किया।
आरोपी ने कहा कि कंपनी होटल, मोटल्स, रिसॉर्ट और फूड रेस्टोरेंट चलाएगी। गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र में कंपनी का विस्तार करने के लिए उन्हें 20 प्रतिशत लाभ देगी। आरोपी के झांसे में आकर उन्होंने 2024 में मई से अगस्त के बीच पिता और माता के बैंक खातों से यूपीआई के माध्यम से 13.22 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा नकद भी लिए।

आरोप है कि रजिस्ट्रेशन न होने और रुपये वापस मांगने पर आरोपी मुकर गया। शनिवार को शाहपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे शहर के विमान नगर स्थित निको गार्डन निवासी आकाश प्रकाश खतवानी, प्रकाश श्रीचंद खतवानी और विजयंती खतवानी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की।
इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।