{"_id":"66dffb5442a8cb8a510ecdac","slug":"goons-attacked-in-gorakhpur-pipraich-rescued-vehicles-2024-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मनबढ़ों ने हमला बोल खनन इंस्पेक्टर के कब्जे से छुड़ाए वाहन, सुरक्षा गार्डों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मनबढ़ों ने हमला बोल खनन इंस्पेक्टर के कब्जे से छुड़ाए वाहन, सुरक्षा गार्डों को पीटा
Tue, 10 Sep 2024 01:25 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:25 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन में पकड़ा गया डंपर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिपराइच इलाके में मनबढ़ों ने सोमवार को खनन इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पहुंची टीम पर हमला बोलकर उनके कब्जे से पकड़े गए लोडर, मिट्टी लदे डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार को जबरन छुड़ा लिया। इस दौरान रोकने आए गार्डों को भी लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। हमलावरों के तेवर देख खनन इंस्पेक्टर अमित सिंह अपनी सरकारी गाड़ी में ही छिपे रहे। उनकी तहरीर पर पिपराइच थाने में दो नामजद और एक अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापा मार रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।
खनन निरीक्षक अमित सिंह को सोमवार को सूचना मिली कि विकास भारती स्कूल के पास जेसीबी व टीपर लगाकर स्थानीय मनबढ़ अवैध तरीके से मिट्टी खनन करा रहे हैं। सुबह पांच बजे अपनी टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे और खनन कार्य में लगे एक लोडर, तीन डंपर व एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया। आरोप है कि इसी दौरान अभिषेक सिंह उर्फ मंटू अपनी कार से पहुंचा और गाड़ियों के चालक व अपने साथियों संग खनन टीम पर हमला कर दिया।
होमगार्ड भोला जायसवाल व संतोष पटेल की डंडे से पिटाई कर कब्जे में ली गई गाड़ियों को छुड़ा लिया। खनन निरीक्षक ने पिपराइच थाना पुलिस को सभी गाड़ियों का नंबर देते हुए बताया कि आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने का प्रयास किया। इस बारे में एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।