{"_id":"5eff83d08ebc3e42ed43daee","slug":"goods-train-at-double-speed-in-lockdown-gorakhpur-city-news-gkp3568773143","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में दोगुनी रफ्तार से चलीं मालगाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में दोगुनी रफ्तार से चलीं मालगाड़ियां
विज्ञापन

गोरखपुर। लॉकडाउन में मालगाड़ियां सरपट दौड़ी हैं। कई रेलवे ट्रैक पर उनकी गति एक्सप्रेस ट्रेनों से ज्यादा रही हैै। फ्रेट कन्वाय, गुड्स कॉरिडोर और बेहतर मानीटरिंग के चलते मालगाड़ियों की रफ्तार दोगुनी हो गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के कुछ खण्डों पर मालगाड़ियों की औसत गति 64 किमी. प्रति घंटा तक है। मालगाड़ियां समय से पहले अपने गन्तव्य तक पहुंच रही हैं।
अमूमन मालगाड़ी हमेशा लेटलतीफ ही चलती रही है। लेकिन हाल के दिनों में मालगाड़ियां समय से पूर्व पहुंचने लगी हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जून 2019 में मालगाड़ियों की औसत रफ्तार 18 से 19 किमी प्रति घंटा थी जो बढ़कर जून 2020 में 35.5 किमी. प्रति घंटा रही। इसी प्रकार अप्रैल से जून 2020 में मालगाड़ियों की औसत गति 31.97 किमी. रही जो 2019 की इसी अवधि की तुलना में 83 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि अवकाश के दिनों में सवारी गाड़ियों की परिचालन की स्थिति को ध्यान में रखकर और कम उपयोगी सवारी गाड़ियों को निरस्त कर मालगाड़ियों के लिये विशेष कॉरिडोर बनाया गया जिससे भी औसत रफ्तार बढ़ाने में मदद मिली।