{"_id":"6426810ae26572491f06df24","slug":"gomtinagar-patliputra-will-run-from-ayodhya-cantt-on-7th-april-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: सात को अयोध्या कैंट से चलेगी गोमतीनगर-पाटलीपुत्र, दस ट्रेनों का बदलेगा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: सात को अयोध्या कैंट से चलेगी गोमतीनगर-पाटलीपुत्र, दस ट्रेनों का बदलेगा रास्ता
Fri, 31 Mar 2023 12:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:13 PM IST
सार
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में रूदौली-बड़ागांव-देवराकोट-सोहावल स्टेशनों के बीच दोहरीकरण, प्री-नाॅन इंटरलॉकिंग एवं इंटरलॉकिंग कार्य के चलने विभिन्न तिथियों में कई ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में रूदौली-बड़ागांव-देवराकोट-सोहावल स्टेशनों के बीच दोहरीकरण, प्री-नाॅन इंटरलॉकिंग एवं इंटरलॉकिंग कार्य के चलने विभिन्न तिथियों में कई ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा।
मार्ग परिवर्तन
शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन
विज्ञापन
मार्ग परिवर्तन
- किशनगंज से 02, 04, 07 एवं 09 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
- अजमेर से 03, 04 एवं 06 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
- सूरत से 07 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
- मुजफ्फरपुर से 02 एवं 09 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
- गोरखपुर से 04 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
- यशवंतपुर से 06 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- अमृतसर से 01, 03, 05 एवं 08 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
- उदयपुर सिटी से 03 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- अहमदाबाद से 07 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली अहमदाबाद-दरभंगा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
- दरभंगा से 03 एवं 10 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन
- गोमतीनगर से 07 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली गोमतीनगर-पाटलीपुत्र विशेष गाड़ी गोमतीनगर के स्थान पर अयोध्या कैंट से चलाई जाएगी।
- पाटलीपुत्र से 08 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली पाटलिपुत्र-गोमतीनगर विशेष गाड़ी गोमतीनगर के स्थान पर अयोध्या कैंट पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।