फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Golfer Diksha promise to her father will win Olympic

Exclusive: गोल्फर दीक्षा का पिता से वादा, अर्जुन अवार्ड की ऊर्जा से जीतेगी ओलंपिक पदक

Fri, 22 Dec 2023 11:05 AM IST
vivek shukla निखिल तिवारी, गोरखपुर।
निखिल तिवारी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Dec 2023 11:05 AM IST
सार

दीक्षा बीते दो साल से गोरखपुर में रेलवे के गोल्फ कोर्स की सदस्य हैं और यहीं प्रैक्टिस भी करती हैं। पिता कर्नल डागर ने बताया-बेटी बहुत खुश है। इस रिजल्ट का दो साल से इंतजार था। फोन पर लगातार लोगों के बधाई संदेश आ रहे हैं।

विज्ञापन
Golfer Diksha promise to her father will win Olympic
गोल्फ खिलाड़ी दीक्षा डागर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बेटा, जिसका तुम्हें इंतजार था, वह रिजल्ट आ गया। अर्जुन अवार्ड की सूची आ गई है, उसमें तुम्हारा भी नाम है। पिता से फोन पर इतना सुनते ही खुशी से दीक्षा उछल पड़ीं और बोलीं- यस पापा। फिर साथ में मौजूद मां से लिपट गईं। पापा से बोलीं-अब मेरी मंजिल की राह आसान हो जाएगी। इस पदक से मिली ऊर्जा से मुझे ओलंपिक में पदक जीतना है। अब और कड़ी मेहनत करूंगी और पदक आपको गिफ्ट करूंगी।

विज्ञापन


बातचीत का यह अंश अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर और उनके पिता का है। पिता कर्नल नरेंद्र डागर 44 एनसीसी बटालियन गोरखपुर में तैनात हैं। उन्होंने ही बेटी दीक्षा को पत्नी के मोबाइल पर फोन करके सबसे पहले अर्जुन अवार्ड में चुने जाने की जानकारी दी। दीक्षा अपनी मां के साथ जकार्ता गई हैं, जहां एशिया पैसिफिक कप में खेल रही हैं। इस टूर्नामेंट में विश्वभर की 28 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें भारत की दो टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन


दीक्षा बीते दो साल से गोरखपुर में रेलवे के गोल्फ कोर्स की सदस्य हैं और यहीं प्रैक्टिस भी करती हैं। पिता कर्नल डागर ने बताया-बेटी बहुत खुश है। इस रिजल्ट का दो साल से इंतजार था। फोन पर लगातार लोगों के बधाई संदेश आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कड़ी मेहनत का फल है। सेना और सरकार ने हर मोड़ पर साथ दिया। इस तरह के पुरस्कार से खिलाड़ियाें काे प्रोत्साहन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने मजाकिया अंदाज में मोमोज वाले से पूछा, क्या सांसद ने किया पेमेंट? लगे हंसी के ठहाके

उन्होंने बताया कि सितंबर में जब दीक्षा गोरखपुर आई थीं तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें प्रोत्साहित किया था। दीक्षा टोक्यो ओलंपिक सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
 

Golfer Diksha promise to her father will win Olympic
गोल्फ खिलाड़ी दीक्षा डागर। - फोटो : अमर उजाला।

मेरा लक्ष्य तय है पापा
दीक्षा के पिता कर्नल नरेंद्र डागर ने बताया कि बुधवार को शाम सात बजे बेटी से बातचीत हुई। उसने कहा-मेरा लक्ष्य तय है पापा। इस अवार्ड से और प्रेरणा मिलेगी। जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। अब और ज्यादा मेहनत करनी है।

इसे भी पढ़ें: आज से क्रूज पर सैर-सपाटा को मिलेगा मौका...कल से होगी ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग
 

Golfer Diksha promise to her father will win Olympic
गोल्फ खिलाड़ी दीक्षा डागर।

छह साल की उम्र से खेल रहीं गोल्फ
दीक्षा छह साल की उम्र से ही गोल्फ खेल रही हैं। वह सुनने में अक्षम हैं, लेकिन अपनी प्रतिभा की गूंज से उन्होंने देश का मान बढ़ाया है। दीक्षा डागर भारत की प्रतिष्ठित महिला गोल्फरों की विशिष्ट श्रेणी में हैं। पिता नरेंद्र डागर के अनुसार, 12 साल की उम्र में ही दीक्षा ने नेशनल खेल लिया। 2015 में उन्होंने पहली बार भारत का प्रतिनिधित्व किया। जब वह 18 साल की थीं तब उन्होंने साउथ अफ्रीकन ओपन का खिताब अपने नाम किया।

2020 के टोक्यो ओलंपिक में भी उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और अब 2024 में पैरिस ओलंपिक के लिए भी लगभग क्वालिफाई कर लिया है। 2023 में दीक्षा ने अभी तक 22 देशों में आयोजित 29 प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

इसे भी पढ़ें: डंपर को ओवरटेक करने में पलट गई स्कूल की बस, एक छात्र की मौत

Golfer Diksha promise to her father will win Olympic
गोल्फर खिलाड़ी दीक्षा के पिता कर्नल नरेंद्र डागर। - फोटो : अमर उजाला।
माता-पिता ने दिया माहौल और मार्गदर्शन
पिता कर्नल नरेंद्र डागर खुद पूर्व गोल्फर रहे हैं और उन्होंने ही दीक्षा का मार्गदर्शन किया है। एक ऐसा माहौल तैयार किया, जिससे गोल्फ और अन्य खेलों के प्रति उसके जुनून को बढ़ावा मिला। दो साल पहले जब वह गोरखपुर आए तब दीक्षा ने रेलवे गोल्फ क्लब की सदस्यता ली और यहां प्रैक्टिस करने लगीं। जब भी दीक्षा किसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती हैं तो उनकी मां सुनीता डागर हमेशा उनके साथ रहती हैं। भाई योगेश डागर भी गोल्फ के खिलाड़ी हैं और डेफ ओलंपिक में प्रतिभाग कर चुके हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed