{"_id":"64cb6f605c2e1df74a090fc8","slug":"godhoiya-nala-now-with-help-of-people-representatives-we-will-convey-our-point-to-cm-2023-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोड़धोइया नाला: अब जनप्रतिनिधियों की मदद से सीएम तक पहुंचाएंगे अपनी बात, टूटेंगे 500 से अधिक मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोड़धोइया नाला: अब जनप्रतिनिधियों की मदद से सीएम तक पहुंचाएंगे अपनी बात, टूटेंगे 500 से अधिक मकान
Thu, 03 Aug 2023 02:42 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Aug 2023 02:42 PM IST
सार
गोड़धोइया नाले से प्रभावित लोग जहां एक तरफ मकानों को बचाने की गुहार लगा रहे हैंं। वहीं, तहसील प्रशासन की ओर से मकानों और जमीनों की रजिस्ट्री शुरू करा दी गई है। मंगलवार को भी सात लोगों ने रजिस्ट्री कराई। अब तक कुल 10 लोग अपनी जमीनों की रजिस्ट्री करा चुके हैं।
विज्ञापन
बैठक करते गोड़धोइया नाला घर बचाओ संघर्ष समिति के लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गोड़धोइया नाले के जीर्णोद्धार कार्य से प्रभावित अब सीएम से गुहार लगाएंगे। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को माध्यम बनाया जाएगा। उनसे अनुरोध करेंगे कि उनकी बातें सीएम योगी तक पहुंचाने में मदद करें। प्रभावित निवासी बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह और शाम पांच बजे एमएलसी धर्मेंद्र सिंह से मिलने जाएंगे।
विज्ञापन
गोड़धोइया नाला का जीर्णोद्धार कराया जाना है। इसकी जद में मैत्रीपुरम, राजनगर, सरस्वतीपुरम, शक्तिनगर, शाहपुर, बशारतपुर पूर्वी, घोषीपुर, जंगल तुलसीराम, शिव सिंह छेत्री नगर सहित अन्य मोहल्लों के पांच सौ से मकान आ रहे हैं। इन मकानों का बड़ा हिस्सा टूट जाएगा। मंगलवार को बड़ी संख्या में लोगों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम से मिलकर मदद की गुहार लगाई। लेकिन डीएम ने उनको कोई राहत नहीं दी।
विज्ञापन
इससे निराश लोगों ने बुधवार की शाम मैत्रीपुरम में बैठक की। इसमें शामिल मैत्रीपुरम के पार्षद विवेक कुमार मिश्रा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मिलकर मदद की गुहार लगाई जाएगी। उन्होंने कि मकान के बदले मुआवजे से राहत नहीं मिलेगी। बैठक में रेलवे कर्मचारी नेता सुभाष दुबे, मंजूर अहमद, अमरनाथ उपाध्याय, वीके पांडेय, कामेश्वर सिंह, अभिलाषा, बीना, शांति, निर्मला राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना: टाउनशिप से अलग किए जाएंगे चिन्हित मकान, बनेगी चहारदीवारी
महराज जी जानेंगे जो जरूर निकालेंगे रास्ता
बैठक में लोगों ने कहा कि उनको महराज जी पर पूरा भरोसा है। हम लोग योजना के विरोध में नहीं है, न ही विकास कार्य के खिलाफ। लेकिन, अधिकारी जानबूझकर इसमें संशोधन नहीं करना चाहते हैं। इससे सैकड़ों परिवार बिखर जाएंगे। शांति, निर्मला, बीना सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि एक बार हम लोग उनसे मिल लें तो रास्ता बन जाएगा। लेकिन अधिकारी नहीं चाहते हैं कि उन तक जनता पहुंचे।
सात लोगों ने कराई रजिस्ट्री
गोड़धोइया नाले से प्रभावित लोग जहां एक तरफ मकानों को बचाने की गुहार लगा रहे हैंं। वहीं, तहसील प्रशासन की ओर से मकानों और जमीनों की रजिस्ट्री शुरू करा दी गई है। मंगलवार को भी सात लोगों ने रजिस्ट्री कराई। अब तक कुल 10 लोग अपनी जमीनों की रजिस्ट्री करा चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही अन्य लोगों की रजिस्ट्री कराकर उनकाे मुआवजा दे दिया जाएगा।
सात लोगों ने कराई रजिस्ट्री
गोड़धोइया नाले से प्रभावित लोग जहां एक तरफ मकानों को बचाने की गुहार लगा रहे हैंं। वहीं, तहसील प्रशासन की ओर से मकानों और जमीनों की रजिस्ट्री शुरू करा दी गई है। मंगलवार को भी सात लोगों ने रजिस्ट्री कराई। अब तक कुल 10 लोग अपनी जमीनों की रजिस्ट्री करा चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही अन्य लोगों की रजिस्ट्री कराकर उनकाे मुआवजा दे दिया जाएगा।