फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Goddhoiya Nala Three and a half meter wide road one and a half meter green belt

गोड़धोइया नाला: साढ़े तीन मीटर चौड़ी सड़क, डेढ़ मीटर होगी ग्रीन बेल्ट

Tue, 26 Sep 2023 12:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Sep 2023 12:37 PM IST
सार

डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि नाला के दोनों ओर सड़क और ग्रीन बेल्ट बनाया जाएगा। नाला के दोनों ओर चौड़ाई पांच-पांच मीटर रखी जाएगी। इसके अनुसार ही जमीनों का अधिग्रहण होगा।

विज्ञापन
Goddhoiya Nala Three and a half meter wide road one and a half meter green belt
गोड़धोइया नाला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोड़धोइया नाला के जीर्णोद्धार के लिए तहसील प्रशासन की ओर से जमीनों का चिन्हांकन जारी है। नाला के दोनों ओर पांच मीटर की भूमि सड़क और ग्रीन बेल्ट (हरित क्षेत्र) के लिए आरक्षित की जाएगी। इस पांच मीटर में करीब साढ़े तीन मीटर चौड़ी सड़क बनेगी, जबकि 1.5 मीटर में ग्रीन बेल्ट होगा। इसको ध्यान में रखते हुए राजस्व कर्मी निशान लगा रहे हैं।

विज्ञापन


नाला के जीर्णोद्धार से जल निगम की ओर से तैयार की गई योजना में पहले नाला की चौड़ाई उद्गम स्थल पर 11 मीटर और अंतिम छोर पर 32 मीटर रखी गई थी। इसके अलावा इसके दोनों ओर सड़क और ग्रीन बेल्ट हरित क्षेत्र बनाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: हाईवे पर हैवानियत: चलती कार में शराब पीकर अश्लील वीडियो देखकर दिनभर गैंगरेप, आपबीती सुनाकर रो पड़ी किशोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बड़ी संख्या में मकानों के टूटने का खतरा पैदा हो गया। लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर मकानों को बचाने की गुहार लगाई। इस पर सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक मकानों को बचाते हुए निर्माण कार्य कराया जाए।

इसके बाद लखनऊ से आई टीम ने दो दिनों तक सर्वे करते हुए नए सिरे से योजना बनाई। इसमें नाला की चौड़ाई शुरू में लगभग 10 मीटर और अंतिम छोर पर 20 मीटर रखने का प्रस्ताव तैयार किया गया। लेकिन इसमें भी पांच-पांच मीटर में सड़क और ग्रीन बेल्ट रखा गया है। इससे शुरू में सड़क सहित नाला की चौड़ाई करीब 20 मीटर जबकि अंतिम सिरे पर लगभग 30 मीटर होगी। इससे स्थानीय लोगों मकानों के टूटने की आशंका में परेशान हैं।

डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि नाला के दोनों ओर सड़क और ग्रीन बेल्ट बनाया जाएगा। नाला के दोनों ओर चौड़ाई पांच-पांच मीटर रखी जाएगी। इसके अनुसार ही जमीनों का अधिग्रहण होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed